बरेली: लगन कार्यक्रम में मेहमानों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लड़की के फूफा की मौत

नवाबगंज/बरेली,अमृत विचार। लगन के कार्यक्रम में खाने दौरान एक ग्रामीण ने लड़की के फूफा पर प्लेट फेंककर मार दी। जिससे विवाद खड़ा हो गया। लड़का व लड़की पक्ष के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से फूफा और आधा दर्जन से अधिक लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसमे लड़की के फूफा …
नवाबगंज/बरेली,अमृत विचार। लगन के कार्यक्रम में खाने दौरान एक ग्रामीण ने लड़की के फूफा पर प्लेट फेंककर मार दी। जिससे विवाद खड़ा हो गया। लड़का व लड़की पक्ष के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से फूफा और आधा दर्जन से अधिक लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसमे लड़की के फूफा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
मामला थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव का है। यहां रहने वाले लालता प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे रमेश कश्यप का सोमवार रात लगन का कार्यक्रम था। लगन चढ़ाने के लिए बहेड़ी के गुडवारा गांव के राम कुमार अपने रिश्तेदारों के साथ आए हुए थे। लगन चढ़ने के बाद खाना चल रहा था। इस दौरान लड़के पक्ष का शराब के नशे गांव का ही भगवानदास कार्यक्रम में शामिल होने आया। किसी बात को लेकर हुए विवाद में भगवानदास ने लडकी के जिसाईनगर में रहने वाले फूफा मंसाराम (48) को प्लेट फेंककर मार दी। जिससे बवाल खड़ा हो गया।
लड़का व लड़की पक्ष ने आरोपी का विरोध किया। इस दौरान आरोपी ने अपने परिजनों व साथियों को बुला लिया। उसने चाकू से कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ किए। बीच बचाव कर रहे मंसाराम के शरीर पर आरोपी ने कई हमले किए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भगवानदास को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं घायलों को उपचार के लिए सीएसची भिजवाया। यहां जयराम समेत कुछ लोगों की हालत देख बरेली रेफर कर दिया गया।
आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
हत्यारोपी भगवानदास ने गांव के जयराम, ऐवरन सिंह, संजीव, शेर सिंह, अमित, उषा देवी, लालता प्रसाद व योगेन्द्र कुमार पर हमले कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की तहरीर राम कुमार ने दी। पुलिस ने भगवानदास, अजय कुमार, कान्ता प्रसाद, कृष्ण्पाल व पकंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गांव में तनाव भरे माहौल को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
“लड़के पक्ष के भगवानदास ने लड़की के फूफा पर चाकू से हमला किया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। मौके पर शांति है।” -राजकुमार, एसपीआरए