बिकिनी में मंदिरा बेदी ने किया वर्कआउट, बोलीं- ऐसे बढ़ेगा ऑक्सीजन…वीडियो वायरल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में मंदिरा ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इससे आपका ऑक्सीजन लेवल …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में मंदिरा ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इससे आपका ऑक्सीजन लेवल बढ़ने के साथ-साथ तनाव भी कम रहता है। एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो देखकर उनके चाहने वाले इसपर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है।
मंदिरा बेदी ने कहा कि हम कहीं पर भी वर्कआउट कर सकते हैं और इस बार उन्होंने वर्कआउट करने के लिए अपने बाथरूम को चुना है। मंदिरा बेदी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों शेयर किया है जिसमें वह ऊर्ध्व धनुरासन या चक्रासन कर रही हैं, या इसे व्हील पोज़ के रूप में भी जाना जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस बिकिनी में बैकबेंड योगा पोज दे रही हैं। उनका यह वीडियो सभी को बेहद पसंद आ रहा है।
वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, यह आपका ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है, आपके तनाव को कम करता है, आपकी पीठ और कंधों को मजबूत करता है दिल को खुशी देती है। उनेक फैंस वीडियो पर अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार बरसा रहे हैं।
एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘मेरा तो आपको देखकर बढ़ गया ऑक्सीजन लेवल’। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘परफेक्ट’। एक यूजर ने लिखा, ‘सुपर फिट’। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘फिटनेस गोल्स’। कई यूजर्स इसपर फायर इमोजी बनाकर उनकी तारीफ कर रहे है।