हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

हल्द्वानी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयंक भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार की देर सायं तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने नैनीताल में सीएम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयंक भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार की देर सायं तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने नैनीताल में सीएम के सामने विरोध जता रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि त्रिवेंद्र सरकार पुलिस के बल पर लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां प्रसूता को इलाज नहीं मिलने पर अस्पताल के गेट पर दम तोड़ दे रही है वहीं मुख्यमंत्री हवाई दौरे कर रहे हैं।

यह बुनियादी जरूरतों रोटी, बिजली, पानी, सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं के लिए जूझ रही जनता के संग घिनौना मजाक है। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रावत का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में हेमंत साहू, दीपा खत्री, संदीप भैसोड़ा, पंकज कश्यप, हैप्पी माहेश्वरी, शमा परवीन, किरन माहेश्वरी, नंदिनी खत्री, अरविंद शर्मा, रवि कश्यप, सचिन राठौर आदि शामिल थे।

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था पिता
राजस्थान आतंकी साजिश मामले का मुख्य आरोपी तीन साल बाद मध्यप्रदेश में गिरफ्तार, 5 लाख का था इनाम 
Kanpur: नौकरी डॉट कॉम पर ढूंढ रही थीं नौकरी, लेकिन खुद बन गईं ठग, सवा लाख लोगों को बनाया ठगी का शिकार
भाजपा लेकर आई कई परिवर्तन, कांग्रेस के समय संसदीय समितियां केवल लगता था ठप्पा: अमित शाह
क्रिस्टी कोवेंट्री बनीं IOC की पहली महिला अध्यक्ष, ओलंपिक खेलों को देंगी नई मोड़
Bareilly: वक्फ संशोधन बिल को तौकीर ने बताया ताकत का गलत इस्तेमाल...बोले-हमें कबूल नहीं