काशीपुर: भाजपा को वादा खिलाफी का मुंहतोड़ जवाब देगी जनता: यादव

काशीपुर: भाजपा को वादा खिलाफी का मुंहतोड़ जवाब देगी जनता: यादव

काशीपुर,अमृत विचार। कुमाऊं के दो दिवसीय दौरे पर काशीपुर पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह का यहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। बृहस्पतिवार को काशीपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार बेरोजगारी और …

काशीपुर,अमृत विचार। कुमाऊं के दो दिवसीय दौरे पर काशीपुर पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह का यहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

बृहस्पतिवार को काशीपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार बेरोजगारी और पलायन को रोकने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को वादा खिलाफी का मुंहतोड़ जवाब देगी। कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने एनएच जैसे घोटालों को सरकार की बड़ी नाकामी बताया। उन्होंने कहा कि कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

पिछले दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा महिलाओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं के लिए आदर सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाना छोड़ देना चाहिए। कहा कि यह उत्तराखंड है दिल्ली नहीं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने यह भी साफ किया कि संगठन में कोई गुटबाजी नहीं है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि आपसी मतभेद भुलाकर वह 2022 की तैयारियों में तन-मन से जुट जाएं। कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सहगल, आशीष अरोरा बॉबी, अरूण चौहान, मुक्ता सिंह, इंदू मान, अलका पाल, गीता चौहान, शफीक अहमद अंसारी आदि मौजूद थे।