बरेली: पांच साल की अनिका ने एक मिनट में तोड़ी 170 टाइल्स

अमृत विचार, बरेली। सदी चाहे कोई भी हो मगर नारी को हमेशा सम्मान की दृष्टि से ही देखा जाता है क्योंकि शुरुआत से अंत तक और अंत से अनंत तक पालक और संघारक मां दुर्गा ही हैं। आज हम ऐसे ही दुर्गा मां के छोटे स्वरूप की बात कर रहे हैं। बरेली की बेटी अनिका …
अमृत विचार, बरेली। सदी चाहे कोई भी हो मगर नारी को हमेशा सम्मान की दृष्टि से ही देखा जाता है क्योंकि शुरुआत से अंत तक और अंत से अनंत तक पालक और संघारक मां दुर्गा ही हैं। आज हम ऐसे ही दुर्गा मां के छोटे स्वरूप की बात कर रहे हैं। बरेली की बेटी अनिका गोयल जो अपने अदम्य साहस से पूरी दुनिया में नाम कर चुकी है। बियाबानी कोठी के पास रहने वाली पांच साल की अनिका इन दिनों काफी चर्चा में हैं, क्योंकि अनिका एक मिनट में अपने नन्हे हाथों से एक मिनट में 150 से अधिक टाइल्स पलक झपकते ही तोड़ देती है। अनिका आम बच्चों से बिल्कुल अलग हैं, जो अपने से बड़े और हट्टे कटे आदमी को भी धूल चटा सकती हैं।
अनिका का नाम जल्द ही गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है। अनिका को साहसी बनाने में सबसे ज्यादा योगदान उनकी मां का है जो कनिका की पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें कराटे भी सिखा रही हैं। अपने बिजी शेड्यूल से कनिका के लिए समय निकालना और उसे प्रोत्साहित करना अनिका की मां प्राची गोयल ही करती हैं।
कराटे कोच निधि कश्यप जो खुद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान का नाम रोशन कर चुकी हैं खुद अनिका को आत्मरक्षा के गुण सिखा रही हैं। रविवार को महाराजा अग्रसेन पार्क में हुए कार्यक्रम में कोच सूरज थापा ,कोच निधि, कोच बाबू राम, तेनजिंग कुंदीन,धीरु यदाव ,मनोज यादव, राजीव चौधरी, अनमोल, प्रशांत, रिंकू, विश्वनाथ चौधरी, अमित, टाइगर, ओम सिंह यादव, प्राची, कृष्णा यादव, नरेंद्र, सौर्य, रीना, सोनी, निशा शर्मा, अनपुरणा आशा ज्योति केंद्र से, सुमन, कोतवाली से निशा मुख्य रूप से मौजूद रही।