कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

मुम्बई। फिल्मकार-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि 46 वर्षीय निर्देशक कोकिलाबेन अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं। सूत्रों ने कहा, ”उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके हृदय में रूकावट है। फिलहाल डॉक्टरों ने …

मुम्बई। फिल्मकार-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि 46 वर्षीय निर्देशक कोकिलाबेन अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं। सूत्रों ने कहा, ”उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके हृदय में रूकावट है। फिलहाल डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की है और वह आईसीयू में हैं।” अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि रेमो डिसूजा को आज दोपहर भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति स्थिर है और वह (डॉक्टरों की) निगरानी में हैं।”

डिसूजा बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफरों में एक हैं। वह ‘तुम बिन’, ‘कांटे’, ‘रॉक ऑन’ और ‘ये जवानी है दिवानी’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं। बतौर निर्देशक उन्होंने ‘एफ.ए.एल.टी.यू’, ‘एबीसीडी’, ‘ए फ्लाईंग जट’, ‘रेस थ्री’ और हाल ही में ‘स्ट्रीट डांसर’ का निर्देशन किया है।

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री