WhatsApp पर चल रहा Blurry Image का नया बवाल, एक क्लिक में अकाउंट हैक या खाली 

WhatsApp पर चल रहा Blurry Image का नया बवाल, एक क्लिक में अकाउंट हैक या खाली 

अमृत विचार | WhatsApp पर रोज नए स्कैम सामने आते रहते हैं | बहुत ही चालाकी से इन स्कैम को लोगों की आंखो को चकमा देने के लिए बनाये जाते हैं | साइबर ठग के इन स्कैमर के चलते लोग अक्सर धोका खा जाते हैं | इस बार स्कैमर्स ने एक नया तरीका खोजा है आपके साथ स्कैम करने के लिए | जिसे ब्लर इमेज स्कैम कहा जाता है |

बता दें कि आपके WhatsApp पर ब्लर इमेज आने पर इस खेल की शुरुआत होती है | और फिर आपका अकाउंट हैक या खाली कब हों जायेगा खुद आपको भी पता नहीं चलेगा |   आज हम आपको इसी स्कैम के बारे में बतायेगें | 

क्या है ब्लर इमेज स्कैम 

आपके WhatsApp पर एक ब्लर इमेज आएगी | किसी भी रैंडम या अनजान नंबर से, उस फोटो पर ऐसा कैप्शन दिया होगा जिसे पढ़कर यूजर को उसे खोलने की उत्सुकता बढ़ जाएगी | इसमें कई बार इस प्रकार का प्रश्न भी किया होगा जैसे - तुम इस फोटो में हों क्या ?, देखो तुम्हारी पुरानी तस्वीर ? इसे क्लिक करो देखो ये कौन है ? ऐसे वन लाइनर के साथ आपको ये फोटो भेजी जाएगी | आप खुद को रोक नहीं पाएंगे और इसपर क्लीक कर देंगे | और यही से शुरू होगा आपके साथ फ्रॉड होने की शुरुआत |

इस फोटो को जैसे ही आप खोलेंगे ये आपको एक लिंक पर Redirect किया जायेगा | और एक नकली वेबसाइट पर ले जाएगी | जहां पर आपसे आपकी पर्सनल डिटेल्स, OTP या बैंक डिटेल्स मांगेगा | कुछ मामलो में तो ये आपके फोन में वायरस या मैलवेयर भी डाल सकता है |

इससे होने वाले नुकसान 

आपको इसपर क्लिक करना भारी पड़ सकता हैं | आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हों सकता है | आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हों सकती है या फिर मोबाईल में वायरस या स्पाई वेयर अटैक कर सकता है | यहां पर आपका सबसे बड़ा नुकसान आपका बैंक अकाउंट है जहां से अक्सर ऐसे मामलो में पैसे चोरी हों जाते हैं |  

कैसे बचाये इससे खुदको 

सबसे पहले तो किसी भी अनजान नंबरों से आये किसी भी फोटो या फिर लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचे समझे फिर ही इसे आगे ले जाये | व्हाट्सअप की प्राइवेसी सेटिंग्स को हमेशा चेक करते रहे और इसे ठीक से अपडेट कर स्टॉन्ग बनाये | अपने WhatsApp पर  हमेशा Two-step verification को ऑन रखे | WhatsApp की प्राइवेसी का खास ख्याल रखते हुए अपने फ़ोन में एंटी वायरस एप को इनस्टॉल कर सकते हैं | अगर आपसे गलती से क्लिक हों भी जाये तो डरे नहीं सबसे पहले अपना पॉसवर्ड बदले और बैंक को इन्फॉर्म कर दें |

ये भी पढ़े :  आईफोन में फ्रंट और रियर कैमरे से बना सकेंगे वीडियो, क्रिएटर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा