15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी सूरज पर मंगल भारी
मुम्बई।अभिनेता मनोज बाजपेयी की हास्य फिल्म सूरज पर मंगल भारी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। जी स्टूडियोज ने सोमवार को घोषणा की। इस दौरान कहा गया कि अभिषेक शर्मा निर्देशित यह फिल्म् दिवाली पर देशभर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। …
मुम्बई।अभिनेता मनोज बाजपेयी की हास्य फिल्म सूरज पर मंगल भारी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। जी स्टूडियोज ने सोमवार को घोषणा की।
इस दौरान कहा गया कि अभिषेक शर्मा निर्देशित यह फिल्म् दिवाली पर देशभर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म शादी के जासूस की कहानी है। फिल्म में अन्नू कपूर, मनोज पहवा, सीमा पहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करश्मिा तन्ना व वंशिखा शर्मा है।