Kasganj News: संग्रह शेल्टर होम में पड़ा ताला, लोगों को रात बिताने को पड़े लाले

Kasganj News: संग्रह शेल्टर होम में पड़ा ताला, लोगों को रात बिताने को पड़े लाले

कासगंज, अमृत विचार: नगर पालिका प्रशासन द्वारा वर्ष 2019 में संग्रह शेल्टर होम बनाया गया था, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते शेल्टर होम में ताला पड़ा हुआ है, जबकि बाहर से शहर में आने वाले यात्रियों को रात बिताने लिए लाले पड़े हुए हैं। यात्री रात में खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे सोने को मजबूर हैं। बेसहारा और निराश्रित लोगों ने सेल्टर होम खुलवाए जाने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है।

निराश्रित एंव बेसहारा लोगों को आश्रय मुहैया कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने वर्ष 2019 में नावाल्टी रोड स्थित शेल्टर होम बनवाया गया था। लाखों रुपए खर्च करके तमाम सारी सुविधाएं जुटाई गईं। 50 बेड डलवाए गए। इसके संचालन की जिम्मेदारी संस्था श्याम उद्योग छर्रा को सौंपी गई थी। 

पालिका इसकी एवज में प्रति माह के हिसाब से 50 हजार रुपए का भुगतान करती थी, लेकिन दशहरा के बाद शेल्टर होम में ताले पड़े हुए हैं। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से आने वाले निराश्रित और बेहसहारा लोग ताला देखकर लौट रहे हैं। वह सड़क किनारे सो कर रात बिता रहे हैं। नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने शेल्टर होम में पड़े ताले को खुलावाए जाने की मांग नगर पालिका और जिलाधिकारी मेधा रूपम से की है, ताकि निराश्रित और बेसहारा लोग शेल्टर होम में रहकर रात गुजार सके।

जनवरी से था पालिका के चार्ज
नावाल्टी रोड स्थित बने शेल्टर होम जनवरी 2024 से नगर पालिका के चार्ज में पहुंच गया था, तभी शेल्टर होम में ताले पड़े हुए हैं। पालिका द्वारा कर्मचारी को तैनात नहीं किया गया है। जिसके चलते शेल्टर होम में ताले पड़े हुए हैं। शेल्टर होम होने के बावजूद भी लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।

नगर पालिका के शेल्टर होम पर अवैध अतिक्रमण था।पहले डूंडा से संचालित था। अब उसे हटवा दिया गया है। शुक्रवार को निविदा जारी की जा रही है। जल्द ही निविदा के माध्यम से संचालित किया जाएगा- पूजा श्री वास्तव, ईओ कासगंज।

यह भी पढ़ें- कासगंज: छात्राओं से प्राइवेट शिक्षक करता था गंदी बात, पकड़ा गया तो हुआ हंगामा