कानपुर में डॉक्टर ने महिला कंपाउंडर से किया दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

कानपुर में डॉक्टर ने महिला कंपाउंडर से किया दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में डॉक्टर ने महिला कंपाउंडर के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने 20 दिन पहले घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।

छोटे मियां का हाता कर्नलगंज निवासी डॉ. फहीम अंसारी की क्लीनिक में महिला कंपाउंडर काफी दिनों से काम कर रही थी। करीब 20 दिन पहले डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जरा संभलकर निकलें, कानपुर बार एसोसिएशन का चुनाव कल, सुबह छह से शाम छह बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन, यहां देखें- पूरी लिस्ट