बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस ने की एक और गिरफ्तारी, अब तक 10 गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस ने की एक और गिरफ्तारी, अब तक 10 गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने नवी मुंबई से एक कबाड़ व्यापारी को शूटर को हथियार मुहैया कराने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। 

आरोपी की पहचान भागवत सिंह ओम सिंह (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है और फिलहाल नवी मुंबई में रह रहा है। अधिकारी ने बताया कि सिंह को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने अब तक भगवंत सिंह समेत 10 लोगों को सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में विभिन्न स्थानों से गिरफ़्तार किया है।

 महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की बांद्रा में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्दीकी पर हमला उनके विधायक बेटे के कार्यालय के पास किया गया था। पुलिस की हिरासत में संदिग्ध शूटर गुरमेल बलजीत सिंह (23) और धर्मराज राजेश कश्यप (19) हैं। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य व्यक्ति फरार हैं। 

ये भी पढ़ें- बहराइच हिंसा: दंगे के बाद अतिक्रमण घोषित हो गए पुस्तैनी मकान, बुलडोजर के खौफ से पलायन जारी

ताजा समाचार

बरेली गोलीकांड: विवादित प्लॉट पर फिर कब्जा करने की कोशिश?, SSP ने भेजी पुलिस
पन्नू की हत्या की साजिश की भारतीय जांच के नतीजों पर 'सार्थक जवाबदेही' चाहता है अमेरिका 
अयोध्या: चार जिलों के विद्युत संविदा कर्मी 28 को देंगे मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना 
अमेरिका में McDonald’s का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत...शेयर में नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज  
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक बस और ट्रॉले की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
2 दिसंबर से पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे माध्यमिक शिक्षक, अधिकारों को लेकर निदेशालय पर गरजे माध्यमिक शिक्षक