शाहजहांपुर: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की टीम सक्रिय; कई जगहों पर की छापेमारी, एक कुंटल खोया कराया नष्ट, चार सैंपल भरे

शाहजहांपुर: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की टीम सक्रिय; कई जगहों पर की छापेमारी, एक कुंटल खोया कराया नष्ट, चार सैंपल भरे

जलालाबाद, अमृत विचार। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने तहसीलदार के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव टापर एवं फरीदापुर में की छापेमारी की। जहां भूसे की कोठरी में बंद एक कुंटल खोया बरामद किया, जिसे नष्ट करा दिया गया। इस के साथ ही 65 किलो लावारिस खोया और बरामद हुआ। इस कार्रवाई से खोया विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

गांव फरीदापुर में खोया मंडी पर खाद्य विभाग की टीम एवं तहसील की राजस्व व पुलिस बल के साथ मिलावटी खोया की छापेमारी करने पहुंची। जिससे दीपावली के अवसर पर मिलावटी खोया खपाने की कोशिश नाकाम हो गई। टीम के पहुंचने पर खोख विक्रेता मौके से भाग गए। बाद में तहसीलदार पैगाम हैदर द्वारा कड़ाई से पूछने पर द्वारका प्रसाद के मकान में गौरव सिंह के बताए जाने पर उसकी  कोठरी में रखा हुआ एक कुंटल खोया बरामद किया गया गया। जिसमें दुर्गंध आ रही थी। 

पहुंची टीम ने उसको तालाब में डालकर नष्ट कर दिया। वहीं मौके पर लावारिस रूप से रखा हुआ 65 किलो खोया बरामद किया गया। छापा मारने वाली टीम ने गॉव फरीदापुर के गौरव सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान पर बिक्री करते हुए पाये जाने पर खोया के कुल चार नमूने संग्रहित किए। जिनमें मझोला निवासी रामपाल, भुड़िया निवासी जंडैल सिंह, समेचीपुर निवासी सुरेंद्र, मंगतोरा निवासी धनपाल के खोया के सैंपल भरे गए। 

इन लोगों को नोटिस दिया गया। इसके अलावा खोया मंडी दिवियापुर में छापामारा गया। इस कार्रवाई के दौरान कानूनगो विनोद कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाघेशमणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ सोनी, वरुण कुमार, अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

जलालाबाद क्षेत्र में टावर, फरीदापुर और दिवियापुर खोया मंडी में छापेमारी की गई। लगभग एक कुंटल खोया जो खराब प्रतीत हो रहा था, उसे नष्ट करा दिया गया है। चार खोया के नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। - चंद्रशेखर मिश्रा, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग

यह भी पढ़ें- संभल: सारंगपुर में बुखार से महिला समेत तीन की मौत, कई सौ लोग पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर किया ग्रामीणों का इलाज