झारखंड में 43 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

झारखंड में 43 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

रांची। झारखंड में प्रथम चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि इन क्षेत्रों में नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन दिन के 11 बजे से तीन बजे तक होगा। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी तथा 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

इन क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा । झारखंड में *पहले चरण* के चुनाव में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया (अजा), चतरा (अजा), बहरागोड़ा, घाटशिला (अजजा), पोटका (अजजा), जुगसलाई (अजा), जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला (अजजा), चाईबासा (अजजा), मझगांव (अजजा), जगन्नाथपुर (अजजा), मनोहरपुर (अजजा), चक्रधरपुर (अजजा), खरसांवा (अजजा), तमाड़ (अजजा), तोरपा (अजजा), खूंटी (अजजा), रांची, हटिया, कांके (अजा), मांडर (अजजा), सिसई (अजजा), गुमला (अजजा), विशुनपुर (अजजा), सिमडेगा (अजजा), कोलेबिरा (अजजा), लोहरदगा (अजजा), मनिका (अजजा), लातेहार (अजा), पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर (अजा), हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर में 13 नवंबर को मतदान होगा। 

ये भी पढ़ें- J&K News: उमर अब्दुल्ला के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे कौन सा मिला मंत्रालय 

ताजा समाचार

CM योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा असर, साढ़े सात साल में 80 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा
BRICS Summit: पीएम मोदी 22-23 अक्टूबर को जाएंगे रूस, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की 16वीं बैठक में होंगे शामिल 
जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह, मंत्रिमंडल ने अपने पहले प्रस्ताव में की केंद्र से मांग 
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई-बहन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, टिकट के नाम पर पूर्व विधायक से लिए थे रुपए
मुकदमा वापस लो वर्ना परिवार समेत मार दूंगा...सचिवालय के समीक्षा अधिकारी को दी धमकी, कानपुर पुलिस ने शुरू की जांच
यौन शोषण मामला: जल्द सुनवाई के अनुरोध वाली बृज भूषण की अर्जी पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब