Aquarius horoscope Today: आज का कर्क राश‍िफल 16 अक्टूबर : युवाओं को तरक्की के अवसर होंगे प्राप्त, , जानें कैसा रहेगा दिन

Aquarius horoscope Today: आज का कर्क राश‍िफल 16 अक्टूबर : युवाओं को तरक्की के अवसर होंगे प्राप्त, , जानें कैसा रहेगा दिन

मेष : आज आपको माता-पिता के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। टीवी और मनोरंजन के संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।  आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विरोधी आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं।

वृष :आज नजदीकी मित्रों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा अपने कर्म पर भरोसा रखें। कारोबार के उद्देश्य से यात्रा हो सकती है।

मिथुन : आज कठिन काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। पड़ोसियों के साथ आपको अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। समाज सेवी संस्थाओं में आप विशेष योगदान देंगे। व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कर्क : आज कमीशन संबंधी व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। युवाओं को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन शांत रहेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ आप काम करेंगे। आपके व्यक्तित्व और विचारशैली में परिवर्तन आएगा।

सिंह : आज लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। प्रेमीजन के बर्ताव से आपका मन खराब हो सकता है। किसी परिजन की बात आपको बुरी लग सकती है। सोशल मीडिया में आपको ज्यादा सक्रिय नहीं रहना चाहिए।

कन्या : आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही अच्छा है। साझेदारी वाले कार्य आप शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। आपको अपनी कार्यक्षमता बढ़ानी चाहिए। विरोधी आपके सामने मित्रता का प्रस्ताव रख सकते हैं।

तुला : आज लोग आपकी भावुकता का लाभ उठा सकते हैं। विश्वसनीय मित्रों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अन्य वैकल्पिक साधनों से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। धीरे-धीरे आपके सभी कार्य सही दिशा में पूरे होते दिखेंगे।

वृश्चिक : आज प्रेम विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। रुका हुआ काम राजनीतिक प्रभाव से पूरे हो जाएंगे। बच्चों की सफलता से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।

धनु : आज बिना विचार किए कोई भी निर्णय न लें। मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। उच्चाधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर : आज पैतृक व्यवसाय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। थोड़ी सी सावधानी के कारण आपके बिगड़ते संबंध सुधर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से आपको लाभ मिलेगा। विवाहोत्सुक युवतियों का विवाह तय हो सकता है।

कुंभ : आज नए कार्यों की रूपरेखा बना सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। कुटुंब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी सोच सदैव सकारात्मक रखें। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।

मीन : आज किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या साझेदारी का अवसर मिल सकता है। आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। करियर को लेकर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा।

ताजा समाचार

Kundarki Assembly By Elections : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट
Bareilly News | बरेली में Nihal Singh Murder में SSP Anurag Arya ने4 आरोपियों पर रखा 10-10 हजार ईनाम