Today's horoscope : आज का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर :- प्रेम संबंधों को मिल सकती है पारिवारिक सहमति

Today's horoscope : आज का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर :- प्रेम संबंधों को मिल सकती है पारिवारिक सहमति

मेष : आज  दांपत्य संबंधों में ताजगी रहेगी। मन में नए कार्यों को लेकर उमंग-उत्साह की भावना रहेगी। लेकिन एक साथ कई काम करने की कोशिश न करें। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। महिलाएं अपने साज-सज्जा पर काफी ध्यान देंगी।

वृष : आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। खोयी हुई वस्तु आपको आज वापस मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

मिथुन : आज अध्यात्मिक विषयों पर गूढ अध्ययन कर सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यवसाय में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

कर्क : आज प्रियजनों की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आयेगी। कुल मिलाकर आज का दिन संघर्ष से युक्त हो सकता है। मौसम परिवर्तन के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

सिंह : आज यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं, तो दिन सौभाग्यशाली रहेगा। व्यवसाय में दैनिक आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्च पद मिल सकता है। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। मेहनत के बलबूते कई सारे कार्य एक साथ कर लेंगे।

कन्या : आज प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। माता-पिता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

तुला : आज ऑफिस का काम समय पर पूर्ण हो जायेगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। सहकर्मी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : आज आपको अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जा रहे हैं तो सावधानी अवश्य रखें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। घर में अचानक बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक हो सकती है। आपकी छवि में निखार आ सकता है।

धनु : आज घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका उठना-बैठना रहेगा। मनोरञ्जन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। समय का सदुपयोग करें।

मकर : आज अपनी नकारात्मक आदतों पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ और तला-भुना भोजन कब्ज और माइग्रेन का कारण बन सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। जॉब में तनाव बढ़ने की संभावना है। नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं।

कुंभ : आज यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं, तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। धैर्यवान होकर काम पूर्ण करें। जीवनसाथी का सहयोग अपने कार्य को लेकर ऊर्जा प्रदान करेगा। आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा।

मीन : आज आपकी राय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को संभाल कर रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उपजने की आशंका है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी उच्च अधिकारियों से असंतुष्ट हो सकते हैं।