Noida में मवेशी भी नहीं सुरक्षित! गाय के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Noida में मवेशी भी नहीं सुरक्षित! गाय के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म की यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है। 
पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960, 11 (1) (ए) के तहत प्राथमिक दर्ज की है और घटना की जांच जारी है। थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा में फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की निवासी राजबाला सिंह पत्नी रोहित सिंह ने इस मामले में बृहस्पतिवार रात करीब सवा सात बजे प्राथमिकी दर्ज कराई। 

राजबाला ने पुलिस को बताया कि 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात में दो बजे उनके घर मनीष चौहान पहुंचे और उन्होंने उनको बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति (जिसका नाम पंचदेव बताया जा रहा है) को उनकी गाय से दुष्कर्म करते पकड़ा गया है। 

राजबाला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें:-अमेठी: धर्म कांटा पर सो रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

ताजा समाचार

पीलीभीत: झूले की अनुमति न मिलने पर आयोजन समिति ने बंद किया मेला, राज्यमंत्री ने पहुंचकर कराया समाधान
लखीमपुर खीरी: डीएम का आदेश बेअसर, चिल्ड्रन एकेडमी में हुई पीटीएम, अभिभावकों में नाराजगी
Doctors की लापरवाही पर हाईकोर्ट का कड़ा निर्देश, कहा- पॉक्सो मामलों में आयु निर्धारण के लिए तर्कसंगत रिपोर्ट तैयार करें चिकित्सक
Ghaziabad News: गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद का करीबी गिरफ्तार, जानें मामला
Etawah: सपा नेता शिवपाल बोले- BJP को सत्ता से हटाने के लिए शुरू करेंगे नई क्रांति, इस बात को लेकर भाजपा पर खूब बरसे...
Air India के विमान की हुई सुरक्षित लैंडिग, करीब एक घंटे से हवा में लगा रहा था चक्कर