Ratan Tata: एनसीपीए लॉन में जनता के दर्शन के लिए रखा गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर, वर्ली श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

 Ratan Tata: एनसीपीए लॉन में जनता के दर्शन के लिए रखा गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर, वर्ली श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिष्ठित व्यवसायी और परोपकारी रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है, जिनका बुधवार को निधन हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, उनका पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में रखा गया है। जहां लोग पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। 

इस बीच राज्य सरकार ने भी सभी राजकीय कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। एक बयान के अनुसार, “रतन टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:30 बजे एनसीपीए लॉन, नरीमन पॉइंट, मुंबई ले जाया जाएगा।”

cats

पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट, डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली के प्रार्थना कक्ष तक अपनी अंतिम यात्रा पर निकलेगा। मुंबई दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा कि रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए सभी पुलिस बंदोबस्त किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें:-Ratan Tata: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ताजा समाचार

कानपुर में जलनिगम और केस्को को 3.5 करोड़ का नोटिस, सड़क खोदने और दोबारा न बनाने पर की कार्रवाई
Ranji Trophy 2024 : शीर्ष 60 खिलाड़ियों के बिना होगा आधा सत्र, श्रेयस अय्यर-ईशान किशन पर नजरें 
Kanpur Nagar Nigam में विज्ञापन घोटाला, एजेंसी डकार गई 6.46 करोड़...ताख पर रखे गए नियम, ऐसे पकड़ा गया मामला
Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने त्योहारों पर विशेष ट्रेनों का किया संचालन, पढ़िए पूरी खबर
Ratan Tata: Ratan Tata: रतन टाटा को अमित शाह और सीएम सावंत ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब 
बहराइच: ई-रिक्शा पर बैठाने से किया इंकार तो चाकू से किया हमला, दिनदहाड़े शहर में वारदात को दिया अंजाम