Ratan Tata: महाराष्ट्र सरकार ने की रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिवसीय शोक की घोषणा

Ratan Tata: महाराष्ट्र सरकार ने की रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिवसीय शोक की घोषणा

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। उनका बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय झंडा 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा। बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। टाटा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Ratan Tata: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

ताजा समाचार

दंपती ने तांत्रिक की सलाह पर दी अपनी दुधमुही बच्ची की बलि, जंगल में छुपाया शव, जानें पूरा मामला
इटावा में मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर अखिलेश ने परिजनों संग दी श्रद्धांजलि, बोले- UP में उपचुनाव इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़ेगा
Rakul Preet Singh Birthday : रकुल प्रीत सिंह ने स्पोर्ट्स छोड़ चुनी एक्टिंग और मॉडलिंग, साउथ फिल्म से की थी अभिनय की शुरुआत
Ratan Tata: आवारा कुत्तों के मसीहा थे रतन टाटा! पढ़िए उनकी सादगी की दिल छू लेने वाली कहानियां
कानपुर में नगर निगम व पुलिस बल अतिक्रमण गिराने पहुंचा: टीम को देखते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप, व्यापारियों ने जाम को लेकर की थी शिकायत
4 बार हुआ था प्यार, लेकिन नहीं हो सकी शादी, Ratan Tata ने खुद अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल से बताई इसकी वजह...