आज का राशिफल। 09 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 09 अक्टूबर, 2024

मेष

आज प्रेम संबंध काफी संवेदनशील रहेंगे। विदेश यात्रा में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। रूढ़िवादी विचारों को त्यागें व लचीलापन अपनाएं। नजदीकी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

वृष

आज किसी ही दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राजनीति से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। आपके निजी खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। यात्रा के दौरान परेशानियां होगी।

मिथुन

आज बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। सभी काम समय पर हो जाएंगे।

कर्क

आज विवादों में मध्यस्थता करने से आपको बचना चाहिए। बनते कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। परिजनों की चिंता रहेगी। कानूनी मामले अटक सकते हैं।

सिंह

आज म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुभ नहीं है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें। आपके विचारों में नवीनता आएगी, लेकिन फिर भी लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे।

कन्या

आज कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ता रहेगा। मन में उत्साह भाव कम रहेगा। मन में अनहोनी की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें।

तुला

आज बॉस आपका उत्साहवर्धन करेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर नया टाइमटेबल बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज किसी घनिष्ठ व्यक्ति को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर जोर न डालें। आप भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।

धनु

आज शारीरिक परेशानियों का निवारण हो सकता है। बॉस आपकी तरफ काफी ध्यान देंगे। पारिवारिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। किसी के प्रति दुर्भावना न रखें।

मकर

आज अचानक खर्च आपको प्रभावित कर सकते हैं। चित्त में व्याकुलता का भाव रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत न करें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

कुंभ

आज बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ उत्तम समय का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर हल्कापन महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। शत्रु अचानक से सक्रिय हो सकते हैं।

मीन

आज अपनी कमियों पर गौर करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। छोटे बच्चे घर में शोरगुल मचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी कनफ्यूज हो सकते हैं, किंतु आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।