पीलीभीत: धान के 180 बोरों का गेट पास, वाहन में मिले 264, राइस मिल का लाइसेंस निलंबित

धान खरीद की शुरुआत में ही होने लगा खेला

पीलीभीत: धान के 180 बोरों का गेट पास, वाहन में मिले 264, राइस मिल का लाइसेंस निलंबित

पीलीभीत, अमृत विचार। मंडी द्वारा धान से भरे वाहन की जांच में जारी किए गए गेट पास में अंकित मात्रा से 54 बोरा अधिक धान निकला। धान शहर की एक राइस मिल ले जाया जा रहा था। वहीं राइस मिल द्वारा किसानों से की जा रही सीधी धान खरीद में भी खेल किया जा रहा था। इस पर तीन दिन पूर्व राइस मिल संचालक से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर मंडी सभापति/सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राइस मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

स्थानीय मंडी समिति से कर्मचारियों द्वारा 06 अक्टूबर को संयुक्त रूप से श्रीजी राइस इंडस्ट्रीज पर मंडी से मोतीराम विनोद कुमार फर्म से धान भरा वाहन भेजा गया। मंडी चेकपोस्ट से वाहन का गेटपास जारी किया गया। जिसमें 180 बोरा धान और वजन 117 अंकित था। कर्मचारियों को वाहन में अधिक धान होने का संदेह हुआ। जिस पर मंडी कर्मचारियों ने तत्काल राइस मिल पर पहुंचकर धान से भरे वाहन की जांच की। वाहन में भरे बोरों की गिनती की गई तो उसमें 180 के बजाय 264 बोरा धान निकला। पाया गया कि राइस मिल द्वारा 54.60 क्विंटल के माल पर मंडी शुल्क का अपवंचन किया गया है। मंडी प्रशासन के संज्ञान में आया कि उक्त राइस मिल पर किसानों से अधिक मात्रा में सीधी धान खरीद की जा रही है। इस पर फर्म की ऑनलाइन 06 आर की जांच गई तो उसमें भी अनियिमितता मिली। इसमें भी मंडी शुल्क का अपवंचन पाया गया। इस पर मंडी कर्मचारियों द्वारा राइस मिल के निलंबन की संस्तुति की गई।

15 दिन में स्टॉक निस्तारण के निर्देश
मंडी प्रशासन द्वारा संबंधित राइस मिल से स्पष्टीकरण मांगा गया था। निर्धारित तीन दिन की समय सीमा बीतने के बाद भी भी राइस मिल संचालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसमें लाइसेंस की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। इस पर मंडी सभापति/सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर द्वारा श्रीजी राइस मिल का लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए गए थे। सभापति के निर्देश के बाद श्रीजी राइस मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। निलंबन की कार्रवाई के साथ राइस मिल संचालक को 15 दिन के भीतर स्टॉक का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ताजा समाचार

संभल: पुलिस ने किया खुलासा: थप्पड़ मारने से आहत मूक बधिर ने गला रेतकर की थी दोस्त की हत्या, यह सच भी आया सामने...
बम निरोधक दस्ते ने खंगाला बेलसरडीहा गांव, विस्फोट मामले में 6 पर एफआईआर 
बहराइच में इलाज के दौरान बालिका की मौत पर लापरवाही का आरोप : परिजनों का हंगामा
Kanpur: सदस्यता अभियान के टॉप जनप्रतिनिधियों में सांगा पहले नंबर पर, सांसद रमेश अवस्थी व राहुल बच्चा किस स्थान पर हैं? यहां पढ़ें...
बदायूं: गर्भवती महिला की मौत, ससुरालीजनों पर जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप
Kanpur: डिजिटल अरेस्ट करने वाले 4 अंतरजनपदीय साइबर ठग गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार, आरोपी ऐसे करते थे ठगी...