अयोध्या: खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने विकास योजना का किया निरीक्षण, कहा- लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं

अयोध्या: खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने विकास योजना का किया निरीक्षण, कहा- लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं
अयोध्या :ग्राम पंचायत सराय चैमल में मनरेगा से निर्मित मिट्टी पटाई कार्य का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह

पूरा बाजार/अयोध्या, अमृत विचार: ग्राम पंचायत सराय चैमल में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने विकास योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तमाम ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। खंड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा से निर्मित हो रही सड़क का निरीक्षण के दौरान प्रधान को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान बीडीसी सदस्य गुड़िया ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग किया। ग्राम पंचायत सदस्य व निर्माण समिति के अध्यक्ष राम अजोर वर्मा ने 70 मीटर सीसी मार्ग के निर्माण की मांग किया तो खंड विकास अधिकारी ने  सचिव कोमल मिश्रा को जल निकासी व सीसी मार्ग के निर्माण के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान सुनील मौर्या, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह सूर्यवंशी अंकुर सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: समाजवादी कर रहे हैं संविधान की सुरक्षा- धर्मेन्द्र यादव