कासगंज : अति वर्षा से किसानों को हुए नुकसान का दिया जाए मुआवजा

कासगंज : अति वर्षा से किसानों को हुए नुकसान का दिया जाए मुआवजा
एएसडीएम को ज्ञापन देने से पूर्व भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए।

कासगंज, अमृत विचार। भारतीय किसान संघ ने जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंच कर एएसडीएम को मांगो से संबंधित ज्ञापन सौपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांगो को पूरा किए जाने की गुहार लगाई।

भारतीय किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में अति वर्षा से किसानों का नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन कराकर क्षति की पूर्ति की जाए।जिले में डीएपी की कालाबाजारी के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए। किसानों को पर्याप्त मात्र में खाद उपलब्ध कराई जाए। गन्ना मिलों पर बकाया गन्ने मूल्य का भुगतान कराया जाए। फसलों के क्रय केंद्रो पर खरीद प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए।एएसडीएम ज्ञापन देने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया। उनका ज्ञापन उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र , जिला अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया , जिला मंत्री सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सुमित पुंढीर प्रधान,सुधीर कुमार सिंह,जिला कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा, जिला संरक्षक मुकुट चौहान , जिला सह मंत्री हीरालाल वर्मा, धर्मेंद्र मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह पुंढीर, लटूरी सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष मटरू ठाकुर, आंदोलन प्रमुख गौरव ठाकुर ,अजय पाल सिंह यादव ,अभिनेंद्र सिंह ,जिला प्रवक्ता श्यामवीर सिंह चौहान  ,नेत्रपाल सिंह ,योगेंद्र ठाकुर, ऋतिक ठाकुर , विकास गोला, आकाश कुमार ,श्याम गुरहार प्रवेश यादव ,प्रमोद यादव ,कृष्णवीर सिंह, संतोष कुमार ,उदयवीर सिंह बघेल , गिरेंद्र पाल सिंह, विपिन ठाकुर  मनोहर सिंह, महावीर सिंह ,भानु प्रताप यादव ,नीतीश कुमार, रोहित कुमार ,गौरव सोलंकी, जय प्रताप चौहान  योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे l