आज का राशिफल। 03 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 03 अक्टूबर, 2024

मेष

आज विरोधियों के साथ समझौता हो सकता है। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।

वृष

आज आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। अनावश्यक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

मिथुन

आज अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करेंगे। आज मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

कर्क

आज सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनन्द उठायेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। घर में कोई उत्सव हो सकता है।

सिंह

आज अचल संपत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। मन का तनाव दूर होगा। जीवन में तरक्की के नए अवसर बनेंगे।

कन्या

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धर्म कार्यों में मन लगेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद होगा। आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक

आज आप पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आपके ऊपर से काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत रहेगी।

धनु

आज परिवार के लोगों को आप समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर

आज राजनीतिक विषयों पर ज्यादा बहसबाजी न करें। विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है।

कुंभ

आज स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं। शत्रु पक्ष को कमजोर आंकने की गलती न करें। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। बच्चों की परेशानियों को समझें।

मीन

आज नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। जॉब में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी।

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: 25 लाख रुपये की अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Kanpur: ट्रांसगंगा सिटी के विकास का खाका खींचा, यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने उद्यमियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों से मुठभेड़...अस्थाई शिविर ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोट और सामान बरामद 
US Elections 2024 : अभियोजन ने ट्रंप चुनाव मामले में रखे नए सबूत, पूर्व राष्ट्रपति पर अपराध का सहारा लेने का लगाया आरोप
Kanpur IIT के उद्घोष में युवा दिखाएंगे हुनर...देश के टॉप संस्थानों के 2500 युवा हिस्सा लेंगे, इतने दिन तक खेलों में दिखाएंगे दम
बहराइच: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, वाहन चालक फरार