रामपुर : जिले भर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, गांधी समाधि पर शान से लहराया तिरंगा

रामपुर : जिले भर में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती, गांधी समाधि पर शान से लहराया तिरंगा

रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल कालेजों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गांधी समाधि को खूब सजाया गया है। गांधी समाधि पर ध्वजारोहण करने के बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुर के लिए गर्व की बात है कि राजघाट के बाद बापू की अस्थियां रामपुर में दफन हैं। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने सभी को शपथ ग्रहण कराई।

2 अक्टूबर को प्रात: 6:30 बजे गांधी समाधि से सद्भावना दौड़ हुई। इसके बाद बच्चों द्वारा स्कूलों से निकाली गईं प्रभात फेरियां गांधी समाधि पर पहुंचने लगीं। गांधी समाधि पर सुबह 8:30 बजे शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ और रामधुन गाई गई। इससे पहले शहर विधायक और जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि शहर विधायक ने सद्भावना दौड़ के विजेताओं को सुबह 9 बजे तमाम सरकारी कार्यों पर ध्वजारोहण हुआ।

कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। गांधी समाधि पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन तृप्ति माहौर ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली, पालिकाध्यक्ष पति मामून शाह खां, अवतार सिंह समेत स्कूल बच्चे मौजूद रहे। गांधी जयंती पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए इससे पहले ध्वजारोहण हुआ और महात्मा गांधी एवे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।  

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ पर चढ़ी नगर निगम की गाड़ी, बुलानी पड़ी जेसीबी...देखिए VIDEO

ताजा समाचार