फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग का जीता खिताब

फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग का जीता खिताब

अमृत विचार, लखनऊ डेस्क :  भारतीय पुरुष टीम के बाद रविवार को हरिका द्रोणावल्ली, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की महिला टीम ने भी हंगरी में खेली जा रही 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड 2024 स्पर्धा का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत ने इस स्पर्धा का दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया है। हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव और अभिजीत कुंटे की भारतीय महिला टीम की जीत ओपन वर्ग में अमेरिका के कजाकिस्तान को हारने पर निर्भर थी।

विजेता

अमेरिका और कजाकिस्तान के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रोकने के बाद भारत को विजेता घोषित किया गया। इससे पहले भारतीय महिलाओं ने चीन को 2.5-1.5 से हराकर संयुक्त बढ़त हासिल कर ली। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, दिव्या देशमुख शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम की नायिका बनीं। भारत के साथ कजाकिस्तान भी तालिका में शीर्ष पर था। कजाकिस्तान ने जॉर्जिया के साथ 2-2 से ड्रा खेला। भारत और कजाकिस्तान के 17-17 अंक हैं और उसके बाद अमेरिका और पोलैंड थे। अंतिम दौरान में भारत ने अजरबैजान को 3.5-0.5 से हराया। इसके बाद अमेरिका और कजाकिस्तान का मुकाबला ड्रा रहा, जिसके बाद भारत को विजयी घोषित किया गया। इसी के साथ फिडे शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये है। पुरुष टीम में डी गुकेश, आर प्रज्ञानंदधा, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती और पेंटाला हरिकृष्णा ने ओपन वर्ग में जीत हासिल की, जबकि हरिका द्रोणावल्ली, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरिका द्रोणावल्ली ने गुने मम्मादजादा को हराया। आर वैशाली ने उलविया फतालियेवा को ड्रा कराया।

वंतिका अग्रवाल ने खानिम बालाजायेवा को हराया। अमेरिकी खिलाड़ियों के खिलाफ भारत की जीत का श्रेय डी. गुकेश को जाता है, उन्होंने शीर्ष बोर्ड पर दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हराया। गुकेश ने लगभग 30 चालों में प्लस 3.33 की बढ़त हासिल कर अगले दस चालों में अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए जीत सुनिश्चित की। डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी की जीत से उन्हें स्लोवेनिया पर 2-0 की बढ़त मिल गई है। इसका मतलब यह था कि भारत हार नहीं सकता था और टीम को स्टैंडिंग में चीन पर अजेय बढ़त हासिल करने के लिए अपने विरोधियों के खिलाफ केवल ड्रॉ की जरूरत थी।

शतरंज ओलंपियाड में जीत हैरतअंगेज खेल का नतीजा

दिग्गज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने शतरंज ओलंपियाड में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पुरुष और महिला टीमों को बधाई देते हुए इसे हैरतअंगेज खेल का नतीजा बताया। भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट में खेली जा रही प्रतियोगिता में रविवार को स्लोवेनिया को हराकर ओपन वर्ग में पहली बार पहला स्थान हासिल किया जबकि महिला टीम ने अजरबेजान को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की। आनंद ने एक्स पर पोस्ट किया,‘‘भारतीय पुरुष टीम को ओलंपियाड में एक दौर शेष रहते हुए जीत दर्ज करने पर बधाई।

ऐतिहासिक प्रदर्शन। निश्चित तौर पर हैरतअंगेज खेल।’’ उन्होंने कहा,‘‘ डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी को व्यक्तिगत सफलता के लिए बधाई।’’ आनंद ने महिला टीम को बधाई देते हुए दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल का विशेष रूप से जिक्र किया जिन्होंने अजरबेजान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। आनंद ने कहा,‘‘भारतीय महिला टीम को बधाई। पूरी टीम और कप्तान अभिजीत कुंटे ने शानदार परिणाम हासिल किया। विशेष रूप से दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।’’ अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारु नाकामुरा ने भी भारतीय टीमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आनंद की विरासत सुरक्षित है। नाकामुरा ने पोस्ट किया,‘‘भारतीय टीमों ने जिस तरह से पूरी प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा वह सराहनीय है। विश्वनाथन आनंद की विरासत सुरक्षित है।

ताजा समाचार

Lucknow University: सुभाष हॉस्टल में छात्रों ने किया जमकर हंगामा, असिस्टेंट प्रवोस्ट पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
कासगंज: बाइक पर तमंचा लहराते समय चली गोली...छह वर्षीय बच्ची के हाथ में लगी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर FIR दर्ज
हल्द्वानी: अर्द्धनग्न युवक का रामपुर रोड पर हंगामा; राहगीरों पर बरसाए पत्थर, बमुश्किल आया काबू में
हल्द्वानी: मुकेश बोरा ने दिल्ली में डाला डेरा, मुश्किल में मददगार अधिकारी, रडार पर दुग्ध संघ और यूसीडीएफ के अधिकारी
संभल: पुलिस ने किया खुलासा: सगे भाइयों ने मामा संग मिलकर की थी छात्रा की हत्या, मां भी थी शामिल, जानिए पूरा मामला
मुरादाबाद: हैलो मैं कोतवाल बोल रहा हूं...4 घंटे हाउस अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने सुपरवाइजर से ठगे 2 लाख, जानिए पूरा मामला