Indian Hockey का परचम फहरा रहे यूपी के सितारे, Paris Olympics में भारतीय खिलाड़ियो ने किया देश का नाम रौशन

Indian Hockey का परचम फहरा रहे यूपी के सितारे, Paris Olympics में भारतीय खिलाड़ियो ने किया देश का नाम रौशन

लखनऊ, अमृत विचार: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ी शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने मुकाबलों में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद हाल ही चीन में आयोजित की गई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में भी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जलवा बिखेरा। हॉकी जगत के दिग्गजों के अनुसार भारतीय हॉकी अपने स्वर्णिम दौर की तरफ बढ़ रही है। भारतीय हॉकी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ रहा है।

सावन 2024 - 2024-09-22T122357.647

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओलंपिक में वाराणसी के ललित उपाध्याय और करमपुर के राजकुमार पाल भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे। दोनों ही खिलाड़ियों ने मुकाबले में न केवल दमदार प्रदर्शन किया, बल्कि टीम को एक-एक बाद जीत दिलाने में विशेष योगदान किया। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली भारतीय हॉकी टीम में भी करमपुर के राजकुमार शामिल रहे। करमपुर के एक अन्य खिलाड़ी उत्तम सिंह भी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम से खेले। इसके अलावा लखनऊ के आमिर अली और गाजीपुर के विष्णुकांत सिंह भी भारतीय हॉकी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुये।

आमिर अली - लखनऊ
ललित उपाध्याय- वाराणसी
राजकुमार पाल- करमपुर
उत्तम सिंह - करमपुर
विष्णुकांत सिंह - अडगावा, गाजीपुर

सावन 2024 - 2024-09-22T122801.590
उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लगातार दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। भारतीय हॉकी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी छाये हुए हैं। इन खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे।
डॉ. आरपी सिंह, चेयरमैन, भारतीय हॉकी टीम चयन समिति

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के बदौलत ही भारतीय हॉकी स्वर्णिम दौर फिर लौटेगा। यहां के खिलाड़ी लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के बढ़ने से भारतीय हॉकी और बेहतर होगी।
सै. अली, पूर्व ओलंपियन

यह भी पढ़ेः Lucknow Night Golf League 2024, का आयोजन, आज से होंगे दूधिया रोशनी में मुकाबले

ताजा समाचार

केजरीवाल ने नयी राजनीतिक रणनीति के तहत मोदी पर साधा निशाना, आरएसएस प्रमुख से पूछे पांच सवाल
मुरादाबाद : अगवानपुर की झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव, ठिकाने लगाने का प्रयास...पुलिस जांच में जुटी
अपराधी की जगह थाना नहीं जेलखाना है, सांसद अवधेश प्रसाद का आरोप- दलित की मौत का जिम्मेदार थाना प्रभारी है
मुरादाबाद DIG का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, फोटो भी लगा दी...मुकदमा दर्ज
Kanpur: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बोले-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्तर काफी ऊंचा, ग्रीनपार्क में उतनी सुविधाएं नहीं
Auraiya News: दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचा लगाकर दंपति के साथ की लूट...इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस