Sri Lanka Elections 2024 : श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में दिसानायके ने बनाी मजबूत बढ़त, विक्रमसिंघे ने अभी हार स्वीकार नहीं की  

Sri Lanka Elections 2024 : श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में दिसानायके ने बनाी मजबूत बढ़त, विक्रमसिंघे ने अभी हार स्वीकार नहीं की   

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के अनुरा कुमारा दिसानायके ने रविवार को मजबूत बढ़त बना ली है। शनिवार को हुए मतदान में श्रीलंकाई नागरिकों ने नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाला। यह 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में पहला चुनाव है। राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नवंबर 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 83 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। 

रविवार सुबह सात बजे तक घोषित किए गए परिणामों में 56 वर्षीय दिसानायके ने 52 प्रतिशत वोट हासिल किए जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं मुख्य विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा (57) ने 23 प्रतिशत वोट हासिल किए। निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (75) महज 16 फीसदी वोटों हासिल कर सके हैं। विक्रमसिंघे ने अभी हार स्वीकार नहीं की है लेकिन निवर्तमान विदेश मंत्री अली साबरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दिसानायके को जीत की बधाई दी।

 साबरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लंबे और कठिन अभियान के बाद चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट हैं। मैंने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के लिए काफी प्रचार किया लेकिन श्रीलंका के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और मैं अनुरा कुमारा दिसानायके के लिए उनके जनादेश का पूरी तरह सम्मान करता हूं। लोकतंत्र में लोगों की इच्छा का सम्मान करना अहम है और मैं बेहिचक इसका सम्मान करता हूं।’’ प्रेमदासा खेमे के वरिष्ठ नेता हर्षा डी सिल्वा ने भी दिसानायके को बधाई दी। एनपीपी सूत्रों ने बताया कि वे सत्ता हस्तांतरण की औपचारिकताओं पर चर्चा के लिए रविवार को राष्ट्रपति सचिवालय जाएंगे। विश्लेषकों का कहना है कि दिसानायके की जीत अप्रत्याशित है। 

हालांकि, चुनाव से पहले ही उनकी जीत का अनुमान जताया गया था। दिसानायके की एनपीपी को पिछले चुनाव में महज तीन प्रतिशत वोट मिले थे। श्रीलंका का संकट दिसानायके के लिए एक अवसर साबित हुआ, जिन्हें इस द्वीपीय देश की ‘‘भ्रष्ट’’ राजनीतिक संस्कृति बदलने के उनके संकल्प के लिए भरपूर समर्थन मिला। इस बार अल्पसंख्यक तमिल मुद्दा एजेंडे में नहीं था। इसके बजाय, देश की चरमरायी अर्थव्यवस्था और उसे पटरी पर लाने का मुद्दा केंद्र में था। 

श्रीलंका में मतगणना जारी रहने के कारण कर्फ्यू बढ़ाया 
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव में मतगणना के लिए लगाए गए कर्फ्यू को रविवार दोपहर तक बढ़ा दिया गया है। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तिरान एल्स ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने शनिवार रात एक प्रेस विज्ञप्ति में घोषणा की कि श्रीलंका में रात 10 बजे से रविवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि देश में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है लेकिन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ और आधिकारिक तौर पर उसी दिन शाम चार बजे समाप्त हुआ। रविवार सुबह तक मतगणना जारी है। 

ये भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने किया माइक्रोप्लास्टिक पर 7000 अध्ययनों का विश्लेषण, मानवता के लिए खतरे की घंटी

 

ताजा समाचार

IND vs BAN : रविचंद्रन अश्विन ने कहा - मैं गेंदबाज की तरह सोचता हूं, बल्लेबाजी मेरे लिए नैसर्गिक है 
Kanpur: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जेल से बाहर आने के बाद से रहता था परेशान
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से पहले प्रयागराज की ऐतिहासिक धरोहर का नए कलेवर में होगा दीदार, जानिए क्या है प्लान
Fatehpur News: कोतवाल से प्रताड़ित भाजपा नेता ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, जानिए पूरा मामला
Russo-Ukrainian War : यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेगा रूस, जानिए क्यों? 
जम्मू कश्मीर के युवाओं को शाह ने बताया ‘‘शेर’’, कहा- हम आतंकवाद को पाताल में दफना देंगे