आगे नहीं जा रही है कांग्रेस, अपनों के खातिर छोड़ी: अन्नू टंडन

आगे नहीं जा रही है कांग्रेस, अपनों के खातिर छोड़ी: अन्नू टंडन

लखनऊ। कांग्रेस का हाथ छोड़ साेमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाएं लगातार क्षीण हो रही है। क्षेत्र की जनता के विकास की खातिर भावनाओं को दरकिनार कर सपा में शामिल होने का फैसला किया। अन्नू टंडन ने सपा …

लखनऊ। कांग्रेस का हाथ छोड़ साेमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाएं लगातार क्षीण हो रही है। क्षेत्र की जनता के विकास की खातिर भावनाओं को दरकिनार कर सपा में शामिल होने का फैसला किया।

अन्नू टंडन ने सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं कांग्रेस में 12-15 साल रही। वर्ष 2019 से मुझे महसूस हुआ कि कांग्रेस आगे नहीं बढ़ रही है। पार्टी का मौजूदा प्रदेश नेतृत्व काबिल नहीं है। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूर्ण स्नेह मिला हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ काम करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। वह सक्रिय राजनीति में अभी अभी आई है। अपनो की खातिर भावनाओ को दरकिनार कर सपा के साथ काम करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने की क्षमता सिर्फ सपा के पास है। सपा शासनकाल में वह अखिलेश यादव के कामकाज से बेहद प्रभावित रहीं है और शायद यही कारण रहा कि उन्होंने आज सपा की सदस्यता हासिल की। उन्नाव की पूर्व सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव ही प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं।

उन्हें खुशी है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में वह और उनके समर्थक सपा की विचारधारा को आगे बढ़ायेंगे। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्हे अन्नू टंडन की लोकप्रियता का अहसास हो गया था। उन्नाव के विकास में उनका अहम योगदान है और वह तहेदिल से अन्नू टंडन का पार्टी में स्वागत करते हैं।

ताजा समाचार

प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में  
प्रतापगढ़ : आतंकी हमले के विरोध में भाजयुमो ने जताया आक्रोश,दी श्रद्धाजंलि