बरेली:बिहार जाने वाली ये ट्रेन अब 30 नवंबर तक चलेगी, रेलवे ने बढ़ाए फेरे

सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल अब 30 नवंबर तक चलेगी

बरेली:बिहार जाने वाली ये ट्रेन अब 30 नवंबर तक चलेगी, रेलवे ने बढ़ाए फेरे

बरेली, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 1 से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को और सीतामढ़ी से 2 से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को 9 फेरों के लिए चलेगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04022 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से 11:40 बजे चलकर गाजियाबाद 12:35 बजे, मुरादाबाद 15:40 बजे, बरेली 17:02 बजे, शाहजहांपुर 18:34 बजे और लखनऊ 23:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04021 सीतामढी-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को सीतामढ़ी से 18:00 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ 09:40 बजे, शाहजहांपुर 12:12 बजे, बरेली 13:32 बजे, मुरादाबाद 14:55 बजे, गाजियाबाद 17:22 बजे और आनंद विहार टर्मिनस 18:05 बजे पहुंचेगी।

इन ट्रेनों से भी यात्रियों को मिलेगी राहत
आगामी त्योहारों पर बरेली होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलेगी। 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल 24 अक्टूबर से 15 नवंबर मंगलवार रात 11:15 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी। 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ 15 नवंबर शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:01 बजे बरेली आएगी। 04060 आनंद विहार-जयनगर स्पेशल 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 10:30 बजे आनंद विहार से चलेगी और दोपहर 3:15 बजे बरेली आएगी। 04678 फिरोजपुर-पटना स्पेशल 9 अक्टूबर से 13 नवंबर तक बुधवार दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर से चलेगी और रात 2:25 बजे बरेली आएगी। 04211 वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक शनिवार को 4:50 चलेगी और रात 12:40 बजे बरेली जंक्शन आएगी।