आज का राशिफल। 09 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 09 सितंबर, 2024

मेष     

आज परिवार और ऑफिस में बड़ी ज़िम्मेदारी ले सकते हैं। आवश्यक सामान में धन खर्च कर सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनने की संभावना है। अल्प श्रम से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

वृष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को दल और समाज में विशेष महत्व या उच्च पद दिया जा सकता है। अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ संबंध खराब न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मिथुन

आज आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। फिल्म और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। नव दंपतियों के मध्य प्रेम बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।

कर्क

आज जॉब में अपनी योग्यता प्रदर्शित कर पाएंगे। अपने बजट को संतुलित रखने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में आपसी समन्वय बढ़ेगा। कोई मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं। खान-पान को आप विशेष महत्व देंगे।

सिंह

आज प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार में नए प्रयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी को पूरा समय देंगे। उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखेंगे।

कन्या

आज आप नए विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपकी सलाह से लोगों का हित होगा। अपनी प्रतिभा का बेहतरीन उपयोग कर पाएंगे। अचानक विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है।

तुला

आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। रहन-सहन से वैभव और ऐश्वर्य दिखाई देगा। तकनीकी संबंधी उद्योगों में अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यवसाय की समस्याओं को दूर करने में सफल होंगे।

वृश्चिक

आज सेवा प्रदाता जैसे व्यवसायों में तेजी देखने को मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। शत्रु वर्ग से समझौता होने की संभावना बन सकती है। नव दंपति फैमिली प्लानिंग की योजना बनाएंगे। जीवन में काफी शांति रहेगी।

धनु

आज व्यापार में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। राजनीतिक लोगों के बीच आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है।

मकर

आज आप बचत और आय दोनों पर ध्यान देंगे। चिकित्सकों और वकीलों के लिए सप्ताह विशेष शुभ रहेगा। लवमेट्स के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से बहुप्रतीक्षित मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति अत्यधिक आकर्षित रहेंगे। जॉब में आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में नए ऑफर मिल सकते हैं। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मीन

आज आपके सहज स्वभाव से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। धन को लेकर चिंता दूर होगी। पार्टनर्स के साथ चल रहे विवाह थम सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।