मुरादाबाद : 2.48 लाख रुपये जमा न करने पर होगी कार्रवाई, अध्यक्ष शहर ईदगाह को भेजा नोटिस

ईद-उल-जुहा पर ईदगाह में रंगाई, पुताई, मरम्मत कार्य व ईदगाह मैदान में सफे बनाने में खर्च हुई है धनराशि

मुरादाबाद : 2.48 लाख रुपये जमा न करने पर होगी कार्रवाई, अध्यक्ष शहर ईदगाह को भेजा नोटिस

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम प्रशासन वसूली को लेकर सख्त है। निगम की धनराशि न देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया है। इसी को लेकिन निगम की ओर से ईद-उल-जुहा के अवसर पर ईदगाह में कराए गए कार्यों पर खर्च हुए 2.48,146 रुपये जमा कराने का नोटिस भेजा है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी अध्यक्ष शहर ईदगाह को दी है।

निगम प्रशासन की ओर से बताया गया कि ईद-उल-जुहा पर ईदगाह में रंगाई, पुताई, मरम्मत कार्य व ईदगाह मैदान में सफे बनाने में 2.48,146 रुपये खर्च हुए हैं। जिसे ईदगाह की ओर से जमा नहीं किया गया है। इसलिए नगर निगम के कोष में यह धनराशि जमा कराने के लिए अध्यक्ष शहर ईदगाह (वक्फ 564) को नोटिस भेजा गया है। यदि अध्यक्ष शहर ईदगाह के द्वारा तय समय में निगम कोष में जमा नहीं कराई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नगर निगम की आय बढ़ाकर वित्तीय रुप से सशक्त करने के लिए नये साधन खोजने का निर्देश नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अधिकारियों को दिया। कहा कि जीआईएस सर्वे को वित्तीय वर्ष 2024-25 से अनिवार्य रूप से लागू कराया जाना है। इसलिए भवनों से संबंधित आपत्तियों को समय से निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। जिससे सर्वे पूरी तरह लागू हो सके। नगर निगम लक्ष्य के सापेक्ष गृहकर/ जलकर की वसूली करके निगम की आय में वृद्धि हो सके। नगर निगम की दुकानों/खोखो का स्थलीय सत्यापन कराया गया है। उनके किराये की वसूली शत-प्रतिशत रूप से 2 की जा सके। नगर निगम की सम्पत्तियों से अवैध कब्जे हटवाया जाना है।

निजी व्यक्तियों के कूड़ा उठान व वसूली पर होगी प्राथमिकी
महानगर के वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए यूजर्स चार्ज लिया जाता है। लेकिन इसमें प्राइवेट व्यक्तियों के द्वारा गैंग बनाकर व्यवसायिक क्षेत्रों में अवैध तरीके से यूजर्स चार्ज वसूलने की शिकायत पर सख्ती करने के लिए नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र में नामित एजेंसी के प्रतिनिधियों को अवैध रुप से कूड़ा उठान कर वसूली करने वालों पर कार्रवाई कराने के लिए उस व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : SSP की बड़ी कार्रवाई, 15 पुलिस चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे