आज का राशिफल। 06 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 06 सितंबर, 2024

मेष

आज ऑनलाइन कारोबार से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लोग आपसे काफी अपेक्षा करेंगे। महिला अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहेंगी। आप साझेदारी में नए काम शुरू कर सकते हैं। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों में ध्यान देंगे।

वृष

आज अपनी कार्यक्षमता पर संदेह न करें। क्रोध के कारण कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। बड़ों के द्वारा होने वाले सुझावों पर गौर अवश्य करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कर्क

आज सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

सिंह

आज अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपने लक्ष्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा कर लेंगे। आपके स्वभाव में ताजगी रहेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या

आज अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखें। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। भावुक होने के बजाय व्यावहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पाएंगे। नई जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे। व्यापार में आ रही गिरावट दूर होगी।

तुला

आज परिजनों से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखेंगे। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें। यदि इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम रहे हैं तो भी आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है।

वृश्चिक

आज लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं। गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है।

धनु

आज विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे। लोगों के विश्वासपात्र बने रहेंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी दिनचर्या बहुत ही व्यवस्थित रहेगी।

मकर

आज घर में मेहमान आ सकते हैं। लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। पेट में जलन की समस्या रहेगी। कामकाज को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। घर में मन नहीं लगेगा। बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें।

कुंभ

आज मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। असंतुलित खानपान के कारण आपको परेशानी हो सकती है। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारी लोग थोड़ी सावधानी रखें। धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें।

मीन

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में उत्तम लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में आपको पुराने संपर्कों का बेहतरीन लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू करना हितकर रहेगा।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें