कपूर खानदान में महिलाओं पर एक्टिंग करने पर रोक नहीं थी : करिश्मा कपूर 

कपूर खानदान में महिलाओं पर एक्टिंग करने पर रोक नहीं थी : करिश्मा कपूर 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का कहना है कि कपूर खानदान में महिलाओं पर एक्टिंग करने पर रोक नहीं थी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के होमग्रोन डांस रियलिटी शो, इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीज़न 4, के जजेस करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ,जाकिर खान के शो 'आपका अपना जाकिर' में पहुंचे।

शो में एक सेगमेंट के दौरान जाकिर खान ने करिश्मा से पूछा कि क्या कपूर फैमिली में महिलाओं के काम करने को लेकर रोक थी? क्या आपको एक्टिंग में करियर बनाने की परमिशन थी? करिश्मा कपूर ने जवाब में कहा, 'ये सब बातें हैं कि मुझे परमिशन थी या नहीं थी। जब मेरी मम्मी की शादी हुई और नीतू आंटी की शादी हुई, उनकी च्वॉइस थी कि उनको घर बसाना था। बच्चे करने थे और करियर अच्छा हुआ था। उनकी च्वॉइस थी।उसी समय में शम्मी अंकल और शशि अंकल की पत्नियां जो थीं, गीता जी और जेनिफर आंटी उन्होंने काम किया शादी के बाद। तो ऐसी कुछ बात नहीं है कि कपूर फैमिली में शादी के बाद काम नहीं कर सकते या कपूर लड़कियां काम नहीं कर सकती। ऐसा कुछ नहीं था।

उन्होंने कहा कि मेरी एक्टिंग में दिलचस्पी थी तो इसीलिए एक्टिंग में आई। वैसे ही करीना और रणबीर भी आए, लेकिन रिद्धिमा को एक्टिंग में इंटरेस्ट नहीं था तो इसीलिए उसने दूसरा करियर ऑप्शन चुना। किसी को भी अपना करियर चुनने पर रोक नहीं थी। 

ये भी पढ़ें : कंगना रनौत का खुलासा, कभी नहीं हुई पीएम मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें