CM Yogi In Kanpur : सीएम बोले- त्योहारों से पहले सपा के गुंडे कराते थे दंगे...इसलिए इरफान सोलंकी है सलाखों के पीछे

CM Yogi In Kanpur : सीएम बोले- त्योहारों से पहले सपा के गुंडे कराते थे दंगे...इसलिए इरफान सोलंकी है सलाखों के पीछे

कानपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर पहुंच चुके हैं। 10 मिनट में चुन्नीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

सीएम योगी 1

सीएम साढ़े तीन घंटे तक शहर में रहेंगे और 751 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। फिलहाल चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।  

2

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते जीआईसी ग्राउंड के आस-पास के क्षेत्रों को पूरी तरह से बारकेटिंग करके रोक दिया गया है। आम हो या खास या कोई भी वीआईपी किसी को भी बेड़े के निर्धरित समय पीएलआर नहीं निकलने दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे। इस दौरान वह 3 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जीआईसी इंटर कालेज मैदान में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान, विद्यार्थियों को टैबलेट, बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र और ऋण वितरण करके मुख्यमंत्री जहां यह संदेश देने का प्रयास करेंगे कि उनकी सरकार गरीबों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित हैं, वहीं विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करके अधिकारियों को विकास कार्यों और जनता की सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। मर्चेंट चेंबर सभागार में होने वाले कार्यक्रम में वह भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव जीतने का जोश भरने का काम करेंगे।  

मुख्यमंत्री का शहर दौरा सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में राजकीय इंटर कालेज मैदान की जनसभा में उनके संबोधन पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। यहीं वह प्रमुख रूप से करबिगवां रेलवे ओवरब्रिज, पनकी धाम क्रासिंग पर रेल ओवरब्रिज तथा जीटी रोड से शिवराजपुर व सखरेज तक फोरलेन सड़क निर्माण की सौगात देने के साथ अनेक नए कामों की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें जाजमऊ नई चुंगी से चकेरी एयरपोर्ट टर्मिनल भवन तक फोनलेन मार्ग व चकेरी-पाली फोरलेन सड़क प्रमुख है। 

अमिताभ का घर

सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी नजरबंद

सपा विधायक मुख्यमंत्री के कानपुर में आगमन के दौरान अमिताभ बाजपेयी नजरबंद कर दिये गये हैं। भारी पुलिस बल उनके घर के बाहर तैनात है।

अमिताभ 2

सपा विधायक अमिताभ ने कहा कि आइए मुख्यमंत्री जी को बताया जाय कि सीसामऊ में 9 नहीं 15 वार्ड हैं। चुनाव के पहले झुनझुना नहीं चलेगा। सीसामऊ को सिर्फ झुनझुना मिलेगा। 

कानपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 

11 बजे - पुलिस लाइन हेलीपैड पर आगमन 
11.05 बजे -  पुलिस लाइन से चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कालेज को प्रस्थान। 
11.10 बजे - कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कालेज मैदान पर आगमन। 
12.30 बजे - मर्चेंट चैंबर सभागार के लिए प्रस्थान। 
12.35 बजे - मर्चेंट चैंबर सभागार में आगमन। 
1.15 बजे - तक मर्चेंट चैंबर सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक। 
1.50 बजे - सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आगमन। 
2.20 बजे - तक नवीन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक। 
2.30 बजे - पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ प्रस्थान।

4

सीएम योगी मंच पर पहुंचे। राकेश सचान, महेश त्रिवेदी, अविनाश सिंह भदौरिया। मंत्री व सीसामऊ प्रभारी सुरेश खन्ना भी मंच पर हैं। महापौर प्रमिला पांडेय भी मंच पर हैं। सांसद रमेश अवस्थी भी मंच पर हैं। मंत्री नितिन अग्रवाल भी मंच पर हैं।सांसद देवेंद्र सिंह भोले मंच पर हैं

5

शंख घड़ियाल लेकर पहुंचे संत। स्वाप्निल वरुण और प्रतिभा शुक्ला भी मंच पर पहुंचे, मंत्री अजीत पाल भी हैं।

मंत्री राकेश सचान मंच से बोल रहे है। डिजिटल नीति के तहत नई योजना लंच की है इससे 5 लाख तक का वित्तीय लाभ मिलेगा। Odop के तहत भी सुविधा मिलेगी। कानून व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, विकास को लेकर यूपी की हर ओर चर्चा है। हम सीसामऊ समेत प्रदेश की सभी 10 सीटें जीतेंगे। फूलपुर की हमें जिम्मेदारी दी गयी है। 

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मंच से बोलना शुरू किया। हम जैसा दिखते है वैसा ही अंदर हैं। योगी जी ने यूपी की ओर देखने वाले लोगों का नज़रिया बदला। इण्डिया गठबंधन ही कानपुर के मैनचेस्टर को ख़त्म करने वाले लोग हैं। उन्होंने कानपुर को नुक्सान पहुंचाया है। लोगों को यह समझना चाहिए जिन्होंने कानपुर का पहिया रोका उनको सबक सिखाने का मौका है। जिन लोगों ने प्रगति को रोका फैक्ट्रियों को बंद कराया, उनको सबक सीखना है। 

आज यूपी को प्रगति पर अग्रसर करने के लिए मेहनत की गयी है, सीएम योगी आज 8 हजार लोगों को लेपटॉप और टेबलेट बाते जाएंगे। यहां कंपनियों के लोग 1 हजार नियुक्ति पत्र देंगें। यूपी आज डेस्टिनेशन बन गया है लोग फैक्ट्री लगा रहे हैं। 24-25 में बड़े पैमाने में रोजगार अवसर मिलेंगे। आने वाले दिनों में 2 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। 23 गांव की जमीन को अधिग्रहित कर उद्योग लगाए जायेंगे। उद्यमियों को लाइसेंस देने के लिए नई पॉलिसी की व्यवस्था की जा रही है।

यह प्रदेश लगातार तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। यह अच्छा मौका है। चुनाव है इसके सरकार बिगड़ना वाली नहीं है, लेकिन इससे संदेश जाएगा। भाजपा को जीतना जरूरी है। आप लोग किन लोगों का साथ देंगे जिन्होंने यहां से इंडस्ट्री को डुबोना का काम किया। जोश पोलिंग वाले दिन दिखाए। 

एक शेर बोल रहा हूँ...मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके हौसलों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता है हौसलों से उड़ान होती है। फिलहाल इस समय वीडियो दिखाया जा रहा है। सीएम योगी ने रिमोट के जरिये 725 करोड़ की 332 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। ऋण और जॉइनिंग लेटर टेबलेट का वितरण हुआ।

सीएम योगी का भाषण शुरू

यह कानपुर की आवाज नहीं है तेज से बोलिये। लखनऊ तक आपकी आवाज पहुंचनी चाहिए। कानपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में कानपुर की विकास की शिलान्यास और लोकार्पण में शामिल सभी मंत्रियों जनप्रतिनिधि सांसद विधायक क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी, जिलाध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत सदस्य का नाम लेते हुए स्वागत किया।

आज मुझे एक बार फिर से कानपुर के जनता जनार्दन की कृतज्ञता ग्रहण करने का अवसर मिला। कानपुर वासियों का आभार। मुझे आनंद की अनुभूति हो रही है। लोकसभा चुनाव में हमारे दो सांसदों को जिताया। इसके बदले में आज योजनाओं की सौगात दी गई। आज नौजावानो के सपनो को उड़ान दी गयी। 50 कंपनियों ने 1 हजार को नौकरी दी। 8 हजार युवा शासकीकारण योजना के तहत टेबलेट और ऋण दिया गया है। आपने डबल इंजन की सरकार देखी है।

लाल इमली के पुनरुद्धार के लिए पैकेज तैयार है। इसे सपा और कांग्रेस ने मिलकर भ्रष्टाचार स्मारक बनाया। कांग्रेस और सपा की बेईमानी के चलते यह इमारत गुमनाम हो गई। हमारी योजनाओं से युवाओं को रोजगार मिलेगा। सपा के गुंडे अराजकता फैलाते थे। त्यौहार से पहले दंगे भड़काने की कोशिश करते थे। 2017 से पहले यूपी अपनी पहचान के लिए गुमनाम था। जब देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर आए तो सीसामऊ के विधायक ने दंगा फैलाने की कोशिश की। इसीलिए सलाखों के पीछे हैं। गरीब की संपत्ति को हड़पने का प्रयास किया।