Video: बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक जारी: अब बुजुर्ग महिला हुई शिकार, बंदूक लेकर सुरक्षा में निकले विधायक

Video: बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक जारी: अब बुजुर्ग महिला हुई शिकार, बंदूक लेकर सुरक्षा में निकले विधायक

भगवानपुर/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के कुम्हारन पुरवा गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला पर रात में सोते समय भेड़िया ने हमला कर दिया। परिवार के लोग बुजुर्ग को अस्पताल ले गए तो सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के गांवों में भेड़िया से सुरक्षा के लिए पांच जिलों की वन टीम लगी हुई है। जिले के विभिन्न विभागों के 16 अधिकारी रात और दिन में ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बाद भी भेड़िया हमला कर लोगों को मौत की नींद सुला रहा है। कुछ ऐसा ही रविवार रात को हो गया। 

cats

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारन पुरवा गांव निवासी रीता देवी (65) पत्नी राम नरेश घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात को भेड़िया पहुंच गया। उसने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया। 

परिवार के लोग महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। महसी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक तरफ कांबिंग चल रही है तो दूसरी तरफ हमला हो रहा है। इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। 

cats

बंदूक लेकर सुरक्षा में चले विधायक

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने पुलिस पर सवाल उठाया तो रविवार रात को डीएम मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला भी पहुंची। उन्होंने क्षेत्र में विधायक के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया। विधायक स्वयं बंदूक लेकर भेड़िया को खोजते दिखे।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे