प्रयागराज: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नहीं हो सका मरीजों का इलाज

प्रयागराज: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नहीं हो सका मरीजों का इलाज

प्रयागराज, अमृत विचार। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में मंगलावर को भी स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार किया। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। डॉक्टरों ने ओपीडी के साथ पर्चा के काउंटर को बंद करा दिया है।
 
कोलकता की घटना को लेकरफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। मंगलवार को भी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में जुटे रेजिडेंट डॉक्टर हाथों में तख्तियां लेकर विरोध में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। डॉक्टरों के दूसरे दिन भी हड़ताल पर जाने से अस्पताल में भर्ती मरीज बेहाल है। अस्पताल की सारी अन्य सेवाएं बंद कर दी गयी है। 

cats

डॉक्टरों का यह आंदोलन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले किया जा रहा है।  डॉक्टरों की मांग है कि सभी अस्पतालों में हेल्थ स्टॉफ की सिक्योरिटी की व्यवस्था की जाए। उनकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य प्रोटोकॉल लागू किया जाए। अपनी मांगो को लेकर डॉक्टरों का प्रदेशन जारी है।

 ये भी पढ़ें- अयोध्या में गूंजे वंदे मातरम के नारेः भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों ने की हर घर तिरंगा लहराने की अपील