Paris Olympics 2024 : नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क‍िया क्वाल‍िफाई, 89.34 मीटर दूर फेंका भाला... विनेश फोगाट भी जीतीं

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने टोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सुसाकी को हराकर किया शानदार आगाज 

Paris Olympics 2024 : नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क‍िया क्वाल‍िफाई, 89.34 मीटर दूर फेंका भाला... विनेश फोगाट भी जीतीं

पेरिस। ओलंपिक चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो है। नीरज ने टोक्यो ओलंप‍िक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंका था, ज‍िसकी बदौलत उनको गोल्ड मेडल म‍िला था।

नीरज अब फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन, 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004 और 2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं।

विनेश ने टोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सुसाकी को हराकर किया शानदार आगाज 
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती के अंतिम 16 मैच में मंगलवार को जापान की युई सुसाकी को 3-2 हरा कर बड़ा उलटफेर किया। चार बार की विश्व चैम्पियन सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखरी कुछ सेकेंड से पहले उनके पास 2-0 की बढ़त थी। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी कुछ सेकेंड में जापान की चैम्पियन पहलवान को टेकडाउन कर जीत हासिल की। जापान ने इसके खिलाफ अपील भी की लेकिन रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया।

विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी। विनेश शुरुआती एक मिनट मे सुसाकी कोई पकड़ बनाने का कोई मौका नहीं दिया। सुसाकी हालांकि दूसरे मिनट में बढ़त बनाने में सफल रही। विनेश ने सुसाकी की आक्रमण का अपनी मजबूत रक्षण से शानदार जवाब दिया। दूसरे पीरियड में भी सुसाकी विनेश की रक्षण को भेदने में सफल नहीं रही लेकिन उन्होंने एक अंक हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली। विनेश ने अपना सर्वश्रेष्ठ आखिरी कुछ सेकेंडों के लिए बचा रखा था और उनके अचानक से अपनाये गये आक्रामक रवैये ने जापान की पहलवान को संभलने का मौका नहीं दिया। वह आज ही अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी, जिसमें उनके सामने यूक्रेन की ओसाना लिवाच की चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें : Paris Olympic 2024 : मीराबाई चानू की नजर पेरिस में ऐतिहासिक पदक पर 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया