Shocking: 25 मिनट तक नहीं धड़का युवक का दिल, सनबर्न हो सकता है जानलेवा? 

Shocking: 25 मिनट तक नहीं धड़का युवक का दिल, सनबर्न हो सकता है जानलेवा? 

20 साल के छात्र की सांस नली की सर्जरी के बाद दिल ने धड़कना बंद हो गई, लेकिन फिर हुआ एक चमत्कार और 25 मिनट बाद धड़कन वापस आ गई। जानते हैं क्या है पूरा मामला

लखनऊ, अमृत विचारः ब्रिटिश के एक छात्र की सर्जरी के 25 मिनट बाद दिल ने धड़कना बंद कर दिया था। स्टूडेंट को एक तरह की साइलेंट किलर बीमारी थी। इस बीमारी के लक्षण का शुरुआत में पता नहीं चला पाता हैं। 20 साल के चार्ली विंसेंट अमेरिका ट्रेवलिंग पर गए हुए थे। इस दौरान उन्हें खतरनाक सनबर्न हो गया। जिसकी वजह से उसकी पूरी बॉडी में गंभीर जलन हो गई थी। इसके बाद चार्ली को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनके फेफड़ों में निमोनिया के लक्षण दिखाई दे रहे थे।

सांस की नली में हुआ इंफेक्शन

नॉर्थम्पटनशायर के रहने वाले चार्ली की सांस की नली में संक्रमण हो गया था। जिसका ऑपरेशन किया गया था, लेकिन सर्जरी के दौरान उन्हें शॉक के कारण कार्डियक अरेस्ट हो गया। जिसके बाद उनके दिल की धड़कन चली गई। डॉक्टर ने उसके दिल की धड़कन वापस लाने की कोशिश की। ऑपरेशन के 25 मिनट बाद चार्ली की दिल की धड़कन वापस आई। चार्ली की 24 साल की बहन एमिली विंसेंट ने ऑपरेशन टेबल से उसके भाई का ठीक होने चमत्कार बताया।

Your paragraph text - 2024-08-03T152328.581

चार्ली की बहन ने बताया कि एक समय के लिए उन्हें लगा की चार्ली का बच पाना मुश्किल है। यह सोचकर वह काफी डर रही थी। उसका ठीक होना उनकी फैमली के लिए किसी चमतकार से कम नहीं है। चार्ली अमेरिका में एक समर कैंप के लिए गया हुआ था। वहां अपना वैकेशन एंज्वाए कर रहा था। इस दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई थी।  

एमिली विंसेंट ने बताया कि आने के कुछ दिनों में उनकी हालात तेजी से बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उन्हें एक गंभीर साइलेंट बीमारी के बारे में बताया। चार्ली को निमोनिया के साथ दिल से जुड़ी खतरनाक बीमारी थी। डॉक्टर ने बताया कि चार्ली के महत्वपूर्ण अंग सामान्य से अधिक काम कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें यह बीमारी उन्हें जन्म से ही थी। जिसके बाद चार्ली को ठीक करने के लिए ऑपरेशन का प्लान किया गया। 

इस बीमारी को कार्डियोमेगाली है, लेकिन चार्ली को निमोनिया के कारण यह बढ़ गई और गंभीर हो गई। 

डॉक्टरों ने एमिली को बताया कि वह बहुत बीमार है और वे उसके लिए बहुत चिंतित हैं। यह डरावना था क्योंकि वह पहले कभी बीमार से पीड़ित नहीं हुआ था और उसके साथ उस समय कोई भी नहीं था। वह हमेशा से ही हेल्दी डाइट लेता आया है, फिर भी ऐसा हुआ। 

चार्ली इस खतरनाक सर्जरी के बाद एक सप्ताह कोमा में रहा। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें लगा कि कहीं दिल और फेफड़ों का ट्रांसप्लांट न करना पड़ जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और कुछ दिनों बाद चार्ली को होश आ गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ेः बिहार से आए मरीज को लोहिया में नहीं मिला इलाज, 15 घंटे तक भटकते रहे तीमारदार

Disclaimer: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इस तरह की अगर कोई परेशानी हो रही हो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से एक बार सलाह जरूर लें।

 

ताजा समाचार

बालू लदा अनियंत्रित ट्रेलर पलटा,अधेड़ घायल : पीबी इण्टर कालेज के सामने हुआ हादसा,टली अनहोनी
रायबरेली : आभा आईडी पर एम्स में रोगियों को इलाज कराने में होगी आसानी
बरेली:बेटी पैदा हुई तो किया प्रताड़ित...फिर तीन तलाक देकर घर से भगा दिया
प्रियंका गांधी ने पलक की मौत पर प्रदेश सरकार को घेरा, कहा, आवारा मवेशियों से होने वाले हादसे पर सरकार बने गंभीर
तनुज पुनिया बोले, प्रधानमंत्री दलितों पर हो रहे जुल्म पर मौन : BJP सरकार में सुरक्षित नहीं बेटियां
शाहजहांपुर: शिक्षक के घर को चोरों ने बनाया निशाना, पार किये नगदी समेत लाखों के जेवर, जांच में जुटी पुलिस