लखनऊः युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM योगी- जीआईसी से निवेश और रोजगार को रफ्तार
धरातल पर उतरीं 1.14 लाख करोड़ की 3984 परियोजनाएं : नंदी
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश में पिछले सात वर्ष के अंदर लगभग 16 से 20 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने में सफलता प्राप्त हुई है। लगभग 60 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार से जोड़ने में मदद मिली है।उधर, मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि हाल में फरवरी में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद से अब तक 1.14 लाख करोड़ की 3984 परियोजनाओं में उत्पादन शुरू हो गया है।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कुल 14701 परियोजनाओं में 10 लाख 81 हजार करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतारने की कार्रवाई की गई थी। इसमें 34 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है। जीबीसी 4.0 में शुभारंभ के बाद से अब तक 3984 परियोजनाओं का वाणिज्यिक संचालन प्रारंभ हो चुका है, जिसमें कुल एक लाख 14 हजार 345 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि निवेश एक सतत प्रक्रिया है।
सेक्टर वार निवेश
सेक्टर | प्रोजेक्ट्स | निवेश (करोड़ रुपए में) |
एग्रीकल्चर | 483 | 5895 |
एनर्जी | 07 | 8123 |
हेल्थ | 226 | 2248 |
आईटी/आईटीईएस | 03 | 73 |
मैन्युफैक्चरिंग | 1742 | 61622 |
सोशल | 765 | 7531 |
टूरिज्म | 72 | 1309 |
अर्बन एंड इंफ्रा | 463 | 21205 |
अन्य | 183 | 6339 |
टोटल | 3984 | 114,345 |
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण नहीं
प्रदेश में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित एक सवाल के जवाब में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि वर्तमान में ऐसी कोई औद्योगिक इकाइ प्रदेश में नहीं है जो प्रतिबंधित प्लास्टिक का निर्माण या बिक्री कर रही हो। यदि किसी सदस्य द्वारा इस तरह की इकाइ के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है तो उस इकाइ पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेः व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर खाते से उड़ाए 4.70 लाख, कैसे करें बचाव