27 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन बाल गंगाधर तिलक पहली बार किए गए थे गिरफ्तार

27 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन बाल गंगाधर तिलक पहली बार किए गए थे गिरफ्तार

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1655: नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1694: इंग्लैंड सरकार के बैंकर के रूप में एक रॉयल चार्टर बैंक ऑफ इंग्लैंड को दिया गया।

1709: सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे।

1713: रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1789: पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना।

1836: दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना।

1862: अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।

1888: फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

1889: इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।

1897: बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।

1813: आजादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारी कल्पना दत्त का जन्म।

1921: प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की।

1922: ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।

1935: चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।

1939: सीआरपीएफ की स्थापना हुई।

1940: भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म।

1976: चीन के तंगशान में विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।

1982: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

1987: खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा।

1994: निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

1996: अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।

2002: यूक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत।

2003: दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।

2006: रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।

2015: भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का निधन।

2018: दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग दसवां ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न हुआ।