अयोध्या: प्रत्येक क्षेत्र में पूराबाजार ब्लाक ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन : विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

ब्लॉक प्रमुख के तीन वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किए गए क्षेत्र पंचायत सदस्य 

अयोध्या: प्रत्येक क्षेत्र में पूराबाजार ब्लाक ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन : विधायक वेद प्रकाश गुप्ता
अयोध्या : पूराबाजार ब्लाक सभागार में सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अन्य

पूरा बाजार/अयोध्या, अमृत विचार। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के तीन वर्ष के कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने ब्लॉक को प्रत्येक क्षेत्र में सुसज्जित कर प्रदेश में पूरा बाजार का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में एक समान विकास हुआ और सभी योजनाएं भलीभांति संचालित हो रही है। विकास में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल ने महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपहार स्वरूप टीवी व पुरुष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मोबाइल भेंट किया। 

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री स्वाति सिंह, महानगर महामंत्री शैलेंद्र कोरी, खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, दीपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह अंकुर सूर्यवंशी, ओमप्रकाश यादव , अनूप वर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: मिल्कीपुर उपचुनाव में गोरखनाथ बाबा ने अपनी ठोकी दावेदारी...BJP और सपा का भविष्य तय करेगी यह सीट