Etawah में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले- अखिलेश यादव ने जो मानसून ऑफर दिया है वह मुंगेरीलाल के ख्यालों जैसा है...

उच्च शिक्षा मंत्री बोले- आरक्षण और संविधान पर फैलाया भ्रम टूटा

Etawah में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले- अखिलेश यादव ने जो मानसून ऑफर दिया है वह मुंगेरीलाल के ख्यालों जैसा है...

इटावा, अमृत विचार। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो मानसून ऑफर दिया है वह मुंगेरीलाल के ख्यालों जैसा है यह उनकी खाम ख्याली है जो पूरी होने वाली नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेहतर तरीके से कम कर रही है और आगे भी यह सरकार काम करती रहेगी। 

यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव कराया जाना है उनमें से पांच भारतीय जनता पार्टी के पास थी यह पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी इसके साथ ही जिन पांच अन्य सीटों पर चुनाव हो रहा है वह सभी सीटें भी भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में जीतेगी।  

इंडिया गठबंधन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की पोल खुल गई है। इस गठबंधन की ओर से आरक्षण और संविधान को लेकर जो भ्रम फैलाया गया था और जनता को भ्रमित किया गया था, वह भ्रम अब टूट गया है। जो फटाफट पैसे आने की बात करते थे जनता ने देख लिया है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार ने कर्नाटक में पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए और जनता की जेब से खटाखट पैसे निकलवाने लगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार सभी मोर्चो पर बेहतर काम कर रही है और सरकार को जिस तरीके से चलना चाहिए वैसे ही चल रही है। मानसून ऑफर जैसी बातें ख्याली पुलाव है जो कभी पूरे होने वाली नहीं हंै। 

एक पेड़ मां के नाम अभियान में लगाए गए पौधे

शनिवार को वृहद पौधारोपण किया गया। पौधे लगाने के साथ ही पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया गया। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नेतृत्व बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी, महाविद्यालय महिला छात्रावास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। 

उन्होंने एनसीसी के बच्चों को पौधे वितरित किए। आज पूरे प्रदेश में साढ़े 36 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। हम सभी को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि उसकी देखरेख करना भी हमारा कर्तव्य है ।

कार्यक्रम में सदर विधायक  सरिता भदोरिया बालम खीरा के पौधे को लगाया गया। नोडल अधिकारी अभिषेक प्रकाश सचिव ने भी एक पेड़ मां के नाम की थीम पर नीम के पेड़ को लगाया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पाकड़ के पौधे को लगाया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने भी एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधा लगाया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ,पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुलकांत शुक्ला अधिकारी कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर से बिहार और नई दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए Good News...सितंबर माह की इस तारीख से चलेगी छह स्पेशन ट्रेनें