भाजपा की बैठक: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को बताया परजीवी, कहा- राम मंदिर हमारी अस्था का केंद्र

भाजपा की बैठक: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को बताया परजीवी, कहा- राम मंदिर हमारी अस्था का केंद्र

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि विशेष कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी को जनादेश मिला है। साल 2014 से पहले यह देश भ्रष्टाचारी देश कहलाता था। यही वजह थी कि यहां कोई निवेश करने नहीं आता था। यही हाल उत्तर प्रदेश का भी था। व्यापारी उत्तर प्रदेश छोड़कर जा रहे थे। यूपी की बात दंगे और अराजकता को लेकर होती थी, लेकिन देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से परिस्थितियां अलग हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह बातें रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहीं। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित हुई है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है बल्कि करोड़ों लोगों के अस्था का मुद्दा है। हमने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। इसके लिए सरकार तक की कुर्बानी कई बार दी गई। इस दौरान उन्होंने धारा 370 का जिक्र करते हुए बताया कि हमाने चार पीढ़ियां इस धारा को हटाने के लिए लगा दी हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कई वार किये और कहा कि विपक्ष का नंबर अकेले बीजेपी से कम है। कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है।

Your paragraph text (37)

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के संबोधन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काम करके दिखाया है, इसलिए कार्यकर्ताओं को कभी भी बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान विपक्ष को वास्तविक स्थिति तक पहुंचा दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अति आत्मविश्वास की वजह से इस बार के लोकसभा चुनाव में कुछ नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ेः योगी जी हमारा घर मत तोड़िए.. हम कहां रहेंगे.. कैसे पढ़ेंगे? पंत नगर के बच्चों ने CM से लगाई गुहार