Kanpur: अपर निदेशक ने शुरू की रोग नियंत्रण अभियान की मॉनिटरिंग; शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट, इस दिन से शुरू होगा दस्तक अभियान...

Kanpur: अपर निदेशक ने शुरू की रोग नियंत्रण अभियान की मॉनिटरिंग; शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट, इस दिन से शुरू होगा दस्तक अभियान...

कानपुर, अमृत विचार। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अब 11 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत होनी है। दस्तक अभियान शुरू होने से पहले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अधिकारियों ने क्या कार्य किया, इसपर कानपुर मंडल की अपर निदेशक ने मॉनिटरिंग करानी शुरू कर दी है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर अपर निदेशक द्वारा शासन को भेजी जानी है। 

रामादेवी स्थित कांशीराम संयुक्त अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर से एक जुलाई को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की थी। अब तक स्वास्थ्य विभाग शहरी व ग्रामीण मिलाकर सौ से अधिक क्षेत्रों में भ्रमण कर चुका है, जिनमे से करीब 40 घरों में डेंगू के लार्वा मिल चुके हैं। कानपुर मंडल की अपर निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल ने मॉनिटरिंग करानी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभियान पर नजर रखी जा रही है। 

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत टीमों ने रोटी गोदाम, मूलगंज, चुन्नीगंज, जाजमऊ बाजपाई नगर, हाफिज हलीम का हाता, गोविंद नगर 13 ब्लॉक, उस्मानपुर मलिन बस्ती, विनोबा नगर, कल्याणपुर, ख्योरा, सीसामऊ रामेश्वर मंदिर, शास्त्री नगर छोटा सेंट्रल पार्क, जरौली, मछरिया बाजार व यशोदा नगर में स्थित करीब 15 सौ घरों में एंटोमोलॉजिकल सर्वे व सोर्स रिडक्शन का कार्य किया। सीएमओ डॉ.आलोक रंजन के मुताबिक टीम को कई घरों में डेंगू के लार्वा मिले। टीम ने लार्वानाशक छिड़काव कर उनको नष्ट किया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: बारिश से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने तेज की तैयारियां, 54 गांवों की होगी किलेबंदी, बनेंगी 35 बाढ़ चौकियां

ताजा समाचार

बहराइच: घर में मगरमच्छ घुसने से मचा हड़कंप, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू
गर्भावधि मधुमेह: अध्ययन में दावा, गर्भावस्था से पहले सामान्य शारीरिक वजन होने से इससे बचा जा सकता है 
उत्तर प्रदेश को गरीब मुक्त प्रदेश बनाने में जुटे अधिकारी, सीएम योगी ने दिया आदेश
बरेली:धर्म के प्रचारक फैला रहे नफरत, कुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर बैन की मांग गलत:शहाबुद्दीन 
कोरियोग्राफर Jani Master को बड़ा झटका, यौन शोषण के आरोपों के बीच वापस लिया गया नेशनल अवॉर्ड
कन्नौज में चक्रवाती तूफान: बारिश से कई गांवों में तबाही, फसलें नष्ट...बिजली के पोल टूटे, आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त