हल्द्वानी: जमीन दिखाकर हड़पे 67 लाख, अब दे रहा जान की धमकी

हल्द्वानी: जमीन दिखाकर हड़पे 67 लाख, अब दे रहा जान की धमकी

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व पिता के साथ मिलकर लाखों की धोखाधड़ी कर डाली। जमीन के एवज में 67 लाख से अधिक रुपये लिए और फिर आरोपी रजिस्ट्री से मुकर गए। उल्टा पीड़ित को अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुखानी पुलिस ने द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

अमरावती कालोनी निवासी सुरेंद्र कुमार गंगोला ने भगवानपुर जय सिंह निवासी अमित पाठक पुत्र आनंद बल्लभ पाठक, उमा पाठक पत्नी अमित पाठक न आनंद बल्लभ के खिलाफ न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में कहा, उन्होंने वर्ष 2022 में भगवानपुर जय सिंह में 5 बीघा भूमि को अमित से किया था।

अमित ने बताया था कि यह भूमि उसके पिता के नाम है। जमीन का बंटवारा होने वाला है और इसे बेंचने का अधिकार उसके है। आरोप है कि अमित और उसके पिता पर विश्वास कर 6 अगस्त 2022 को अनुबन्ध किया। 30 अगस्त 2022 को 8,50,000, 6 सितंबर 2022 को 2,80,000, 20 जून 2023 को 25,00,000, 19 सितंबर 2023 को 24 लाख, 21 अक्टूबर 7 लाख रुपये दिये। अमित ने कुल 6,730,000 लाख रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया।

पीड़ित अपने साथी प्रज्ञान भारद्वाज, मोहित मिश्रा, ललित मोहन, घनश्याम जोशी के साथ अमित के घर पहुंचा तो अमित, उमा व आनन्द बल्लभ पाठक ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत उन्होंने मुखानी थाना व एसएसपी से डाक के जरिये की, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

ताजा समाचार