मक्का में गर्मी का कहर...600 से ज्यादा हाजियों की मौत, पर्यावरण के मुद्दे पर दुनिया का खींचा ध्यान

मक्का में गर्मी का कहर...600 से ज्यादा हाजियों की मौत, पर्यावरण के मुद्दे पर दुनिया का खींचा ध्यान

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में भयंकर गर्मी से हाहाकर मचा है। सऊदी अरब में गर्मी का बड़ा कहर बरपा। सऊदी में हज अदा करने गए 600 से अधिक हाजियों की मौत हो गई है। मृतक हाजियों में करीब 68 हाजी भारतीय बताए जा रहे हैं।

मक्का में इतनी बड़ी संख्या में गर्मी के कारण हुईं मौतों से हड़कंप मचा है। वहीं, जिन परिवार के हाजियों की मौत हुई है। उन्हें अपनों को खोने का गम ज़रूर है, लेकिन वह इस बात पर सब्र कर रहे हैं कि उनके घर के सदस्यों को मक्का में मौत नसीब हुई है। 

हज इस्लाम के पांच फर्ज यानी कर्तव्यों में से एक है। हर साल दुनियाभर से लाखों मुस्लिम हज पर जाते हैं। इस साल 2024 में करीब 20 लाख लोग हज यात्रा पर सऊदी पहुंचे हैं। लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मक्का में औसत तामपान 52 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। 20 लाख की भीड़ और उस पर 52 डिग्री टेम्परेचर ने हाजियों की ज़िंदगी दुश्वार कर दी। हालांकि हाजियों को गर्मी से बचाने के लिए भारी इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह वॉलिंटियर्स खड़े थे, जो हाजियों पर पानी की फुहारे मार रहे थे। लेकिन हीट वेव पर इन पानी की बौछारें भी बेअसर रहीं और लगातार डेथ टोल बढ़ता रहा। 

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 600 ज्यादा लोगों की मौत हीट वेव के कारण हुई है। सैकड़ों मौतें ऐसी भी हुई हैं, जिनमें कोई पहले से बीमार थे, बुजुर्ग थे। हज के मृतकों में अलग-अलग देशों के नागरिक हैं। सर्वाधिक मौतें मिस्र के लोगों की हुई हैं। हज के दरम्यान मिस्र के करीब 323 हाजियों की मौत हुई है। 

वहीं, बात करें पिछले वर्ष के मृतकों की तो हज यात्रा के दौरान 240 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन इस बार हीट वेव यानी लू ने मृतकों की संख्या बढ़ा दी है। इतनी बड़ी संख्या में गर्मी की वजह से हुई मौतों ने दुनियाभर का ध्यान खींचा है। ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे, क्लाइमेंट चेंज और पर्यावरण के मुद़्दे पर लोग बात करने लगे हैं। 

सऊदी अरब के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद के अंदर का टेम्परेचर 51.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, सऊदी के मीना शहर में हाजी गर्मी से बेहाल थे।

गर्मी से राहत पाने के लिए वे अपने सिर पर पानी डाल रहे थे। वॉलिंटियर्स उन्हें ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम दे रहे थे, ताकि किसी तरह से हाजियों को गर्मी से राहत मिलती रहे। हज यात्रा के दौरान की तमाम ऐसी तस्वीरें सामने आती रहीं, जिनमें हाजी गर्मी से बेहाल दिखे। लेकिन सिर पर कफन बांधकर मक्का की रस्म अदा करने पहुंचे हाजी मौत से बेफिक्र होकर कदम बढ़ाते रहे।

यह भी पढ़ें- Frog in Chips Packet: हो जाएं सावधान...अब चिप्स के पैकेट में मिला मरा हुआ मेंढक

ताजा समाचार