शहर में  निर्धारित किए गए हैं आठ रुट : क्यू आर कोड और रंग से तय होगा ई - रिक्शा का रूट 

यातायात पुलिस द्वारा लिंक पर क्लिक कर ई- रिक्शा स्वामी कराएंगे पंजीकरण

शहर में  निर्धारित किए गए हैं आठ रुट : क्यू आर कोड और रंग से तय होगा ई - रिक्शा का रूट 

सिर्फ प्रतापगढ़ के एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा ही होंगे शामिल

प्रतापगढ़ अमृत विचार : यातायात पुलिस ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बेतरतीब तरीके से दौड़ने वाले ई-रिक्शा का अलग-अलग रूट निर्धारित कर दिया है। इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से ई- रिक्शा मालिकों को एक लिंक दिया जाएगा। जिस पर क्लिक कर ई- रिक्शा स्वामी पंजीकरण कराएंगे। पंजीकरण के दौरान ई-रिक्शा स्वामी निर्धारित रूट पर चलने के लिए वरीयता के आधार पर रूट का चयन करेंगे।

ई-रिक्शा का रूट निर्धारण साफ्टवेयर के माध्यम से किया अगला जाएगा। अलग-अलग मार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शा अलग - अलग रंग के क्यूआर कोड युक्त पास जारी किए जाएंगे। जिसे सभी ई-रिक्शा स्वामी अपने ई-रिक्शा के दाएं, बाएं सामने और पीछे चस्पा करेंगे।

निर्धारित मार्ग से अलग चलने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस की इस योजना में सिर्फ प्रतापगढ़ के एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा ही शामिल किए जाएंगे। ई-रिक्शा संचालित करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से शहर में आठ रूट निर्धारित किए गए हैं।

निर्धारित किये गए रुट 

1- चिलबिला की ओर से आने वाले ई-रिक्शा सदर मोड़ होते हुए राम लीला मैदान तक आएंगे और और उसी मार्ग से वापस जाएंगे।

2- रामलीला मैदान से चलने वाले ई-रिक्शा सदर मोड़ होते हुए राजा पाल चौराहे तक आएंगे और राजापाला चौराहे से जिला अस्पताल होते हुए घंटाघर के रास्ते रामलीला मैदान वापस जाएंगे।

3 -रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले ई-रिक्शा निमल तिराहे से चौक घंटाघर होते हुए राम लीला मैदान आएंगे पुनः उसी रास्ते वापस लौटेंगे। रेलवे स्टेशन से भंगवा चुंगी चौराहा होते हुए ट्रेजरी चौराहे तक जाएंगे और उसी मार्ग से लौटेंगे।
4-कटरा मेदनीगंज चौराहे की ओर से आने वाले ई-रिक्शा पीडब्ल्यूडी तिराहे के पहले सीएमओ आवास तक आएंगे। पुनः उसी मार्ग से लौट जाएंगे।

5- प्रतापगढ़ सिटी की ओर से आने वाले ई-रिक्शा मीरा भवन होते हुए सरकारी रोडवेज बस अड्डा वाया अंबेडकर चौराहा आएंगे और उसी मार्ग से वापस जाएंगे।
6- गायघाट की ओर से आने वाले ई-रिक्शा कंपनी बाग होते हुए अंबेडकर चौराहा तक आएंगे और उसी मार्ग से वापस चले जाएंगे।
7- भुपियामऊ चौराहे की ओर से आने वाले ई-रिक्शा भंगवाचुंगी चौराहे तक आएंगे और उसी मार्ग से वापस लौटेंगे।
8-दिलीपपुर व जेल रोड की ओर से आने वाले ई- रिक्शा चौक घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान तक आएंगे उसी मार्ग से वापस लौट जाएंगे।

 यह भी पढ़ें :- लखनऊ: इप्सेफ की सरकार से अपील-कर्मचारियों का न करें ट्रांसफर, कहा- चुनाव में नाराजगी के बाद भी नहीं किया कोई बड़ा आंदोलन