लखनऊ: सड़क हादसे में नगर पंचायत कर्मचारी की मौत
भैंसामऊ कुम्हरावां मार्ग की घटना, पिता को भैंसामऊ वार्ड में छोड़कर कार्यालय जा रहा था कर्मी

बीकेटी/लखनऊ, अमृत विचार। बख्शी का तालाब नगर पंचायत में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी को ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार हाफ डाले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गम्भीर घायल होंने के करण उसे केजीएमयू (ट्रामा सेंटर) रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिंगवा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी उदयभान गौतम (25) व उनके पिता किशोर गौतम नगर पंचायत बख्शी का तालाब में आउटसोर्स कर्मचारी (सफाई कर्मचारी) के तौर पर कार्यरत है। शनिवार की तड़के सुबह वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से काम पर निकले थे। पिता किशोर गौतम के मुताबिक उनकी ड्यूटी की जगह लड़के ने उन्हें भैंसामऊ वार्ड में छोड़ दिया था जिसके बाद करीब सुबह पांच बजे वह अपनी ड्यूटी के लिए नगर पंचायत कार्यालय जा रहा था।
तभी आरआर इंस्टीट्यूट के आगे तेज रफ्तार हाफ डाला ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा और गम्भीर रुप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ स्थित नाजुक होने के चलते उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
वहीं इलाज के दौरान कर्मी की मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने हाफ डाला समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बलिया: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार