Kanpur: लंबे समय से गायब सफाई कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, महापौर ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, हर जोन का मांगा आंकड़ा

Kanpur: लंबे समय से गायब सफाई कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, महापौर ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, हर जोन का मांगा आंकड़ा

कानपुर, अमृत विचार। महापौर प्रमिला पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर कहा कि जो भी सफाई कर्मचारी (आउटसोर्स) लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं उन्हें तत्काल हटाकर नये कर्मचारियों की तैनाती की जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण है, जिसके नालों की सफाई नहीं हो पाती है वहां पर अतिक्रमण तोड़कर सफाई की जाये। खुले में कूड़ा न जलाने के साथ की क्षतिग्रस्त गली पिटों की मरम्मत करायी जाये। उन्होंने हर जोन से गलीपिट का आंकड़ा मांगते हुये सफाई के निर्देश दिये।

नगर निगम सभागार कक्ष में महापौर ने विभागीय बैठक कर गलीपिट की जोनल स्वच्छता अधिकारियों से जानकारी मांगी। इस दौरान जोनवार गली पिट की जानकारी देते हुये बताया गया कि पूरे शहर में 1895 गलीपिट हैं जिनमें 90 फीसदी की सफाई कर दी गई है। 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के पास छोटे नालों की संख्या 1209 थी, लेकिन पार्षदों के माध्यम से जांच कराये जाने पर छोटे नालो की संख्या बढ़कर 1310 हो गयी है। सभी की सफाई के लिये 05 मई  को निविदा जारी कर दी गयी थी। जिनकी सफाई लगातार हो रही है। उन्हेंने कहा कि कूड़ा घर अब आधुनिक बन गये है, जिससे गन्दगी बाहर नहीं फेलती है और बदबू भी नहीं आती है। 

गलीपिट की लाइन ध्वस्त

महापौर ने कहा कि आफिसर्स कॉलोनी, नगर निगम गेस्ट हाउस मोतीझील के मध्य गली पिट की लाईन ध्वस्त है। जिसे तत्काल सही कराया जाये नहीं तो मोतीझील में पानी भरेगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जोन 5 में 405 छोटे नाले हैं जिसमें 360 छोटे नालों की सफाई हो गयी है। 90 प्रतिशत की सिल्ट भी उठ गयी है। 

जोनवार गलीपिट की स्थिति

जोन    गली पिट                 सफाई की स्थिति

1     926                         सफाई हो गयी है, मेन रोड की दोबारा सफाई
2     87                            सभी की सफाई पूर्ण हो गयी है। 
3     290                          सभी की सफाई पूर्ण हो गयी है।
4     230                         सफाई कार्य चल रहा है
5     172                          दोबारा सफाई को कर्मचारी लगाये गये हैं।  
6     190                         सभी की सफाई हो गयी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: लग्जरी बसें अनुबंधित करेगा रोडवेज, देगा निजी बसों को मात, लखनऊ से प्रयागराज तक प्रयोग सफल होने पर लिया गया फैसला

ताजा समाचार