मणिपुर के मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल 

मणिपुर के मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल 

इंफाल। संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर सोमवार को हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

यह काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के समीप कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अब भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान कम से कम एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। 

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे।’’ संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग के कार्यालय और कम से कम 70 मकानों में आग लगा दी थी। 

यह भी पढ़ें- Elections 2024: 10 जुलाई को होगा 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 13 को मतगणना

ताजा समाचार

Kundarki Assembly By Elections : पहले दिन तीन कांग्रेस नेताओं ने खरीदे पर्चे, 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी दरक्शा खान भी शामिल 
Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे का दावा- हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन
उन्नाव में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगे 8-8 लाख
PAK vs ENG : पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 152 रन से हराया, स्पिनर नोमान अली-साजिद खान ने लिए सभी 20 विकेट
Bareilly News | बरेली में Nihal Singh Murder में SSP Anurag Arya ने4 आरोपियों पर रखा 10-10 हजार ईनाम